बंधन बैंक के शेयर में सोमवार को 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसमें लोवर सर्किट लग गया। बीएसई पर शेयर 20 फीसदी गिरकर 451.20 रुपए के भाव पर आ गया, जो 52 हफ्ते के निचले स्तर है।
बंधन बैंक के शेयर में सोमवार को 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसमें लोवर सर्किट लग गया। बीएसई पर शेयर 20 फीसदी गिरकर 451.20 रुपए के भाव पर आ गया, जो 52 हफ्ते के निचले स्तर है।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को बंधन बैंक पर नई ब्रांच खोलने पर पाबंदी और सीईओ चंद्रशेखर घोष की सैलरी फ्रीज किए जाने की घटना बाद सोमवार को शेयरों में बिकवाली दिखी। शेयरहोल्डिंग नियमों की अनुपालना नहीं होने पर आरबीआई ने यह कदम उठाया है।
नई शाखा खोलने से पहले आरबीआई की मंजूरी लेना अनिवार्य
आरबीआई ने लाइसेंसिंग की शर्तें पूरी नहीं करने पर बंधन बैंक के खिलाफ शुक्रवार को कारवाई भी की है। बंधन बैंक पर नई शाखाएं खोलने पर रोक लगा दी। वहीं बैंक के सीईओ चंद्रशेखर घोष की सैलरी भी फ्रीज की दी। बैंक ने प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग घटाने की शर्त पूरी नहीं की। वहीं नियमों के मुताबिक अगस्त तक यह 40 प्रतिशत की जानी थी।
बैंक को नई शाखा खोलने से पहले आरबीआई की मंजूरी लेनी होगी। बंधन बैंक का कहना है कि वह लाइसेंसिंग की शर्तें पूरी करने के लिए कदम उठा रहा है। इसके लिए आरबीआई से बातचीत जारी रखेगा।
बैंक की शुरुआत 2001 में हुई
बता दें कि बंधन बैंक मुख्यालय कोलकाता में है। इसकी शुरुआत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के तौर पर 2001 में हुई थी। साल 2014 में इसे बैंकिंग लाइसेंस मिला था। इसने 2015 में बैंकिंग कारोबार शुरू कर दिया। देशभर में इसकी 937 शाखाएं हैं। आरबीआई ने रद किया नए बांच के लिए बंधन बैंक का लाइसेंस ये भी पढ़ें।
बंधन बैंक का मार्केट कैप 13,450 पर
वहीं शेयर में 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगने की वजह से कुछ ही मिनटों में बंधन बैंक का मार्केट करीब 13,450 करोड़ रुपए घट गया। शुक्रवार को शेयर 564 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। इस भाव पर बंधन बैंक का मार्केट कैप 67,247.2 करोड़ रुपए था। वहीं सोमवार को शेयर में गिरावट से बंधन बैंक का मार्केट कैप 13,454.84 करोड़ रुपए गिरकर 53,819.36 करोड़ रुपए हो गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
