शुक्रवार को भी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 83.22 रुपये प्रति लीटर हो गईं।
शुक्रवार को भी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 83.22 रुपये प्रति लीटर हो गईं। वहीं दिल्ली में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ डीजल 74.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
मुंबई में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 90.57 रुपये प्रति लीटर हो गईं। वहीं डीजल में 19 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को डीजल की कीमत 79.01 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
गुरुवार पेट्रोल-डीजल आकड़ा
इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में 12-12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 83 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 74.24 रुपये प्रति लीटर हो गए थे।
इसी तरह मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 13-13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद पेट्रोल के दाम 90.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 78.82 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। भारत के विभिन्न शहरों के पेट्रोल की कीमतों से रूबरू होना चाहतें हैं तो यहां क्लिक करें।
1 अगस्त से कीमतों में बढ़ोतरी जारी
याद दिला दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ये सिलसिला 1 अगस्त से शुरु हुआ था, जो कि अभी तक जारी है। वहीं माना जा रहा हैं कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का ये सिलसिला थम सकता है।
भारत कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक
भारत कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से यहां कीमतें प्रभावित हो रही हैं। आधे से अधिक देशों में ब्रेंट को तेल कीमतों का मानक माना जाता है। पिछले 5 सप्ताह में ब्रेंट के दाम 71 डॉलर प्रति बैरल से 80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
दिल्ली के ईंधन के दाम सबसे कम हैं क्योंकि यहां कर की दर निचले स्तर पर है। मुंबई में ईंधन पर बिक्री कर और वैट की दर सबसे अधिक है। इसी अवधि में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच छह प्रतिशत टूटा है। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications