त्योहारी सीजन आने वाला है और यदि आप इंपोर्टेड फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ज्वेजरी या फिर किचेन का सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है।
त्योहारी सीजन आने वाला है और यदि आप इंपोर्टेड फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ज्वेजरी या फिर किचेन का सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। जी हां सरकार ने बुधवार को जेट ईंधन, एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर सहित कुल 19 वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया हैं। यह वृद्धि मध्यरात्रि से प्रभावी होगी, गैर आवश्यक वस्तुओं का निर्यात घटाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
सालाना लगभग 86 हजारा करोड़ रुपये का आयात
बेसिक कस्टम ड्यूटी में 2.5 से 10 फीसदी तक का इजाफा कर दिया गया है। इतना ही नहीं वित्त मंत्रालय द्वारा इस बात की भी जानकारी दी गयी कि देश में इन आइटम का सालाना लगभग 86 हजार करोड़ रुपये आयात होता है। सरकार ने बढ़ते करंट अकाउंट डेफिसिट की समस्या से पार पाने के लिये यह कदम उठाया है। इससे देश में बिकने वाले ये सामान महंगे हो जायेंगे। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक नई दरें 27 सितंबर से लागू होंगी।
वाशिंग मशीन, फ्रिज और एसी पर सबसे ज्यादा बढ़ी ड्यूटी
- वाशिंग मशीनों के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई।
- रेफ्रिजरेटर्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी भी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई।
- सरकार ने एयर कंडीशनर्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी।
- इसके अलावा एसी /फ्रिज के कंप्रेसर्स पर इंपोर्ट ड्यूटी में 10 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई।
- प्लास्टिक टेबिलवेयर/किचनवेयर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई।
- ट्रैवल बैग, सूटकेस पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई।
- स्पीकर्स पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई।
- सरकार ने फुटवियर पर ड्यूटी 20 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दी है।
- रेडियल कार टायर्स पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी।
- इसके अलावा सरकार ने एविएशन टरबाइन फ्यूल पर 5 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगा दी है।
- सोने और चांदी से बनी इंपोर्टेड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी हो गई।
- कट, पॉलिश्ड डायमंड्स पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दी गई।
- सेमी प्रोसेस्ड डायमंड्स पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दी गई
- आर्टीफिशियल (लैब ग्रोन) डायमंड्स पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दी गई।
- कट, पॉलिश्ड कलर्ड जेमस्टोन्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दी गई।
- प्रिसीयस मेटल ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई।
कार टायर्स और फुटवियर के भी इजाफा
सोना-चांदी भी लेना हुआ महंगा
हवाई यात्रा भी महंगी होगी
सरकार ने जेट ईंधन या एटीएफ पर ड्यूटी बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दी है। अभी तक इस पर कोई ड्यूटी नहीं लगती थी। इस कदम से हवाई यात्रा के लिए ईंधन की लागत बढ़ेगी, जिसका असर किरायों में बढ़ोतरी के रूप में दिख सकता है।
यात्रा डॉट कॉम के सीओओ शरत ढल ने कहा कि एटीएफ पर पांच प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगाने का इस क्षेत्र पर नकारात्मक असर होगा, क्योंकि इनपुट लागत बढ़ने पर किराए में बढ़ोतरी होनी लाजिमी है। हालांकि अब पीक सीजन शुरू हो रहा है और हमें उम्मीद है कि किराए और यात्रियों की संख्या, दोनों में तेजी देखने को मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications