रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस पाने के लिए कंपनियों को अब श्रम सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। श्रम मंत्रालय ने कुछ नियमों के तहत इस प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है।
कंपनियों के लिए श्रम मंत्रालय एक नया नियम लेकर आया है। जी हां रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस पाने के लिए कंपनियों को अब श्रम सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। श्रम मंत्रालय ने कुछ नियमों के तहत इस प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा।
लेबर मिनिस्ट्री के अनुसार डिजिटल इंडिया पहल पर सरकार द्वारा दिए जा रहे जोर को देखते हुए मंत्रालय ने श्रम सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से लागू की है।
ऑनलाइन ही मिलेगा कंपनी को सर्टिफिकेट
संशोधित 'भवन एवं अन्य निर्माण कामगार (रोजगार एवं कार्य की शर्तों का नियमन) केंद्रीय कानून नियम 2018' के अनुसार अब नियोक्ताओं को कंपनी के पंजीकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रुप से श्रम सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पोर्टल के जरिए ही इसे नियोक्ताओं को जारी किया जाएगा। इसके अलावा कुछ मामलों में जमा किए जाने वाला पंजीकरण शुल्क एवं सुरक्षा राशि अब केवल ई-भुगतान के जरिए ही जमा की जा सकेगी।
मैटरनिटी लीव 26 सप्ताह किए जाने से महिलाएं का रोजगार हुआ प्रभावित
तो वहीं फिक्की के एक कार्यक्रम के बाद श्रम मंद्धी संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किए जाने के चलते महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं। साथ ही यह भी कहा कि इस दिशा में जरुरी कदम उठाए जाएंगे। एक रिर्पोट में यह भी कहा गया था कि प्रगतिशील कानून से चालू वित्त वर्ष में करीब 18 लाख महिलाओं को रोजगार तलाशने में कठिनाई हो सकती है।
मातृत्व संशोधित कानून के नियम
आपको बता दें कि सरकार ने मार्च 2018 में मातृत्व लाभ कानून 2017 अधिसूचित किया था। इसमें महिलाओं को बेहतर लाभ देने के लिए 55 साल से अधिक पुराने कुछ प्रावधानों में बदलाव किए गए और मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया। इस नए कानून के तहत 50 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली हर कंपनी के लिए निर्धारित दूरी के भीतर पालनाघर सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कंपनी को महिला कर्मचारियों को एक दिन में चार बार पालनाघर जाने की अनुमति भी देनी होगी।
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications