यहां पर आपको बताएंगे कि अब तक कितने पैन आधार से लिंक हो चुके हैं।
ताजा आंकड़ों के अनुसार 21.08 करोड़ पैन नंबर को आधार नंबर से अब तक जोड़े जा चुके हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में पैन को आधार से जोड़ने के कार्यक्रम की वैद्यता को स्वीकार किया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 21 करोड़ 08 लाख 16 हजार 676 पैन को आधार संख्या के साथ जोड़ा गया है। फिलहाल आयकर विभाग ने अब तक कुल मिलाकर 41 करोड़ 02 लाख 66 हजार 969 पैन जारी किए हैं।

अधिकारियों के अनुसार पैन-आधार को आपस में लिंक करने की समयसीमा को पहले ही अगले साल 31 मार्च तक बढ़ाया जा चुका है। इस संबंध में इसी साल 30 जून को आदेश जारी किया गया था। आंकड़ों के अनुसार 41.02 करोड़ पैन जो अब तक जारी किए गए हैं उनमें से 40.01 करोड़ से अधिक पैन व्यक्तियों से जुड़े हैं। शेष पैन या तो कंपनियों के नाम पर है या फिर करदाताओं की दूसरी श्रेणियों से जुड़े हैं।
अधिकारियों के अनुसार अब तक 50 प्रतिशत के करीब आधार को ही पैन के साथ जोड़ा गया है। आधार और पैन को लिंक करने की समयसीमा को कई बार बढ़ाया गया है। उच्चतम न्यायालय में इस बायोमैट्रिक योजना की वैद्यता को चुनौती दी गई है। उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ ने बुधवार को इस संबंध में अपना फैसला सुना दिया है और इन दोनों डाटाबेस को आपस में जोड़ने को सही ठहराया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications