दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने ग्राहकों को कैशबैक तथा वाउचर्स की सुविधा देने के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी की है।
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने ग्राहकों को कैशबैक तथा वाउचर्स की सुविधा देने के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी की है। जी हां वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने जारी बयान में बताया कि वोडाफोन एवं आइडिया ब्रांड की प्रीपेड सेवाएं इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता पेटीएम से रीचार्ज करने पर कैशबैक एवं आकर्षक वाउचर्स का लाभ उठा सकते हैं।
पेटीएम से 375 रुपये तक के वाउचर्स
इतना ही नहीं उनका कहना हैं कि पहली बार पेटीएम से 149 रुपये के रिचार्ज पर 25 रुपये का कैशबैक मिलेगा। जबकि पुराने उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज पर 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को पेटीएम से 375 रुपये तक के वाउचर्स भी मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल सिनेमा टिकट खरीदने या पेटीएम मॉल पर खरीदारी में किया जा सकता है।
नया रिचार्ज 25 रुपये से शुरू
बता दें कि सोमवार को वोडाफोन आइडिया लि. ने पश्चिमी यूपी, पंजाब, चेन्नै और तमिल नाडु के प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए नया कॉम्बो पैक लॉन्च किया था। जिसमें टॉक टाइम, फ्री डेटा और डिस्काउंट टैरिफ रेट आदि के लिए एक नया रिचार्ज 25 रुपये से शुरू किया गया है।
दोनों कंपनियों के कुल 40.8 करोड़ ग्राहक
वोडाफोन और आइडिया का विलय हाल ही में पूरा हुआ है। आइडिया आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी है। इन दोनों कंपनियों के कुल 40.8 करोड़ ग्राहक हैं। इनका भारत के टेलीकाम सेक्टर की आय में 32.2 फीसदी हिस्सा है। इन दोनों कंपनियों ने मिलाकर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनाई है।
रिलायंस जियो भारत के टेलीकॉम मार्केट में सभी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। इस कारण बाजार में डेटा और कॉल टैरिफ में भारी गिरावट आई है। इसके लिए कंपनियां अब नए तरीकों से ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने की योजना बना रही है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications