वित्त मंत्रालय ने एमएसएमई के लोन प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा फैसला किया है। बैंकिंग सुविधाओं को आसान बनाने के लिए जनधन दर्शक एप्प लॉन्च किया है। जिसके तहत एमएसएमई को बिना बैंक ब्रांच जाए ही 59
वित्त मंत्रालय ने एमएसएमई के लोन प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा फैसला किया है। बैंकिंग सुविधाओं को आसान बनाने के लिए जनधन दर्शक एप्प लॉन्च किया है। जिसके तहत एमएसएमई को बिना बैंक ब्रांच जाए ही 59 मिनट में लोन मिल जायेगा। बता दें कि इस प्लेटफॉर्म पर 1 करोड़ तक का लोन मिलेगा। इस मुहिम से बैंक के ग्राहक देश भर में कहीं भी बैंक ब्रांच का पता देख सकेंगे। इतना ही नहीं आपको डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए भी बैंक ब्रांच नहीं जाना पड़ेगा। बैंक लोन का पैसा सीधे आपके अकाउंट में क्रेडिट होगा।

इस एप्प पर देशभर के बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की जानकारी दर्ज रहेगी। साथ ही बैंकों के आईएफएससी कोड पता कर सकेंगे। इस एप में फीडबैक भी दिया जा सकेगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी देखी जा सकेगी। जनधन दर्शक एप्प एक तहत का मोबाइल एप्लीकेशन है, जो नागरिकों के लिए इंटरफेस प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म पर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के डेटा को एक जगह जमा किया गया है। जिससे लोगों को बैंक और पोस्ट ऑफिस के लिए भटकना न पड़े।
जनधन दर्शक एप्प से जुड़ी मुख्य बातें
- इसे आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
- हिंदी और इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है।
- एप्प को एंड्रॉयड के 4.3 या उससे अधिक के वर्जन में ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
- एप्प के जरिये आप नजदीकी एटीएम, बैंक शाखा, पोस्ट ऑफिस और सीएससी का पता लगा सकते है।
- जीपीएस फीचर के जरिये काम करेगा, परंतु इसके लिए कम से कम 3 जी इंटरनेट की जरुरत होगी।
- एटीएम, बैंक शाखा, पोस्ट ऑफिस और सीएससी का पता लगाने के लिए जूम इन और जूम आउट जैसे फीचर्स दिये है।
- इतना ही नहीं एप्प के जरिये 2,05,507 एटीएम, 1,53,560 बैंक ब्रांच और 1,51,231 पोस्ट ऑफिस के बारे में जानकारी मिलेगी।
- 5 किलोमीटर में बैंकिंग टच पॉइंट्स उपलब्ध कराये जायेंगे।
- एप्प के जरिये कस्टमर्स अपने सुझाव और फीडबैक भी दे सकते है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
