बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। यह एक डॉलर के मुकाबले 72.63 के स्तर पर शुरुआत करने में कामयाब रहा है।
फॉरेक्स मार्केट में रुपया से आज थोड़ी उम्मीद जगी है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन रुपए ने सपाट शुरुआत की है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। यह एक डॉलर के मुकाबले 72.63 के स्तर पर शुरुआत करने में कामयाब रहा है। बता दें कि मंगलवार को रुपया 72.69 के स्तर पर बंद हुआ था।

जैसा की आप जानते हैं कि पिछले महीने से लगातार रुपए में रिकॉर्ड गिरावट जारी है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होते डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपए को कमजोर करने का काम किया है।
तो वहीं इमरजिंग इकोनॉमी के सामने खड़ी हो रही चुनौतियों की वजह से निवेशक लगातार रुपए से दूरी बना रहे हैं। इसका दबाव भी भारतीय मुद्रा पर साफ नजर आ रहा है।
फिलहाल अब रुपए को संभालने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाने शुरु कर दिए हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा है कि देश के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। इसलिए रुपए में जारी इस गिरावट के गंभीर परिणाम नहीं होंगे।
इसके अलावा सरकार का यह भी कहना है कि अगले महीने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। केंद्र का कहना है कि पर्याप्त विदेशी मुद्रा भण्डार होने की वजह से ब्याज दरें बढ़ाने की जरुरत नहीं नजर आ रही है।
अब देखना यह होगा कि कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों और गिरते रुपए को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक क्या फैसला लेता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications