यहां पर आपको बताएंगे कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कैसे और किस राज्य के 1000 लोगों ने 24 घंटे के अंदर फ्री में इलाज प्राप्त किया।
मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को लॉन्च किया है। इस स्कीम के लॉन्च होने के 24 घंटे के अंदर ही 1000 से ज्यादा लोग इस योजना का फायदा उठा चुके हैं। जी हां मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसके बारे में जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि मात्र चौबीस घंटे के अंदर एक हजार लोग इसका लाभ ले चुके हैं।
इस राज्य के हैं लाभ उठाने वाले मरीज
लाभ उठाने वाले ज्यादातर मरीज छत्तीसगढ़ और हरियाणा से हैं। रिर्पोट के अनुसार झारखंड, असम और मध्यप्रदेश के मरीजों को भी इस योजना का फायदा मिला है। आयुष्माान भारत योजना को 30 राज्यों के 445 से ज्यादा जिलों में एक साथ शुरु किया गया है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को 5 लाख रुपए के फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी। आप इन परिवारों में शामिल हैं या नहीं इसका पता आप खुद लगा सकते हैं।
आगे बताएंगे आप कैसे पता कर सकते हैं आप इस योजना के योग्य हैं या नहीं का पता कैसे लगा सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपनी योग्यता
इसके लिए सबसे पहले आपको Mera.pmjay.gov.in में लॉग इन करें और फिर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद, वन टाइम पासवर्ड (OTP) आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद, आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा।
उसके बाद राज्य का चयन करें और आप पात्रता की जांच कैसे करना चाहते हैं जैसे नाम, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर, या राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना यूआरएन संख्या आदि के आधार पर।
यदि आपका नाम सूची में है, तो यह पृष्ठ के दाईं ओर दिखाई देगा। योजना के तहत कवर परिवार के सदस्यों के लाभार्थी विवरण और जानकारी को खोजने के लिए 'फैमिली मेंबर' टैब पर क्लिक करना होगा।
इस तरह से मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
मोदी केयर योजना यानी की आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://mera.pmjay.gov.in/ पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद एक होम पेज खुलेगा, जहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगी। इसी के नीचे कैप्चा कोड होगा। जिसे ब्लैंक बॉक्स में दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी जनरेटर होगा। जिसे डालते ही आपका सत्यापन हो जाएगा। यहां पर संबंधित राज्य के कॉलम में जाकर अपनी जरुरी जानकारी दर्ज करनी होगी और इस प्रकार आप इस योजना के लिए रजिस्टर्ड हो जाएंगे।
हेल्पलाइन का कर सकते हैं इस्तेमाल
इस योजना के अंतर्गत आप खुद को इनरॉल नहीं कर सकते हैं, लेकिन यदि आपका नाम इस लिस्ट में है तो आप इसका फायदा जरुर उठा सकते हैं। स्कीम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप 14555 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा pmjay.gov.in पर भी डिटेल में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
