मंगलवार को घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। अमेरिका और चीन में ट्रेड वार बढ़ने, क्रूड प्राइस में बढ़ोतरी और यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक जैसे फैक्टर्स असर बाजार पर पड़ा है।
मंगलवार को घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। अमेरिका और चीन में ट्रेड वार बढ़ने, क्रूड प्राइस में बढ़ोतरी और यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक जैसे फैक्टर्स का असर बाजार पर पड़ा है। बता दें कि सेंसेक्स 190 अंक की गिरावट के साथ 36105.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 72 अंक टूटकर 10,895 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इतना ही नहीं फार्मा को छोड़कर निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में है।

इससे पहले, सेंसेक्स 45 अंक चढ़कर 36,350 और निफ्टी 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 10,970 के स्तर पर खुला है।
इन शेयरों में आई तेजी
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में यस बैंक, ओएनजीसी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बढ़े हैं। हालांकि आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, आईटीसी, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, एबसीआई, एचयूएल, विप्रो गिरे हैं।
कारोबारी सत्रों में 8.5 लाख का नुकसान
हालांकि शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों को पिछले पांच कारोबारी सत्रों में 8.47 लाख करोड़ रुपए की चपत लगी है। वहीं पिछले सप्ताह की शुरुआत के बाद से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 5 फीसदी टूट चुका है। कुल मिलाकर पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,785.62 अंक गिरा है। बाजार में तेज गिरावट के कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8,47,974.15 करोड़ रुपए घटकर 1,47,89,045 करोड़ रुपए रह गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
