रुपये की कमजोरी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अमेरिकी डॉलर का भाव एक बार फिर से 73 के पास पहुंच गया है। बता दें कि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की भारी गिरावट के साथ 72.89 के स्तर पर
रुपये की कमजोरी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अमेरिकी डॉलर का भाव एक बार फिर से 73 के पास पहुंच गया है। बता दें कि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की भारी गिरावट के साथ 72.89 के स्तर पर खुला है। जबकि सोमवार को कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 43 पैसे टूटकर 72.63 पर बंद हुआ था। अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर अहम बैठक मंगलवार और बुधवार को होनी है। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर 9 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

इसलिए गिर रहा है रुपया
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल का भाव 4 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। ओपेक के उत्पादन नहीं बढ़ाने के फैसले से क्रूड में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल को पार गया है।जिससे रुपए पर दबाव बढ़ा है।
वहीं, चीन द्वारा अमेरिका से ट्रेड पर बातचीत रद्द किए जाने का भी असर हुआ है। इसके अलावा बुधवार को फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद भी से रुपया कमजोर हुआ है।
इस साल करीब 14 फीसदी तक कमजोरी आई है। क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वार, कैड बढ़ने की आशंका, डॉलर में मजबूती, घरेलू स्तर पर निर्यात घटने और राजनीतिक अस्थिरता जैसे फैक्टर्स की वजह से रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
