दशहरा और दिवाली त्योहारों से पहले प्रमुख ई-टेलर फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन शॉपिंग सेल लगाने जा रही हैं। फ्लिपकार्ट ने 10 अक्टूबर से पांच दिवसीय शाॉपिंग सेल शुरू करने का ऐलान कर दिया है।
आगामी फेस्टिव सीजन के लिए देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही अपनी फेस्टिवल सेल को शुरू करने का ऐलान कर दिया है।दशहरा और दिवाली त्योहारों से पहले प्रमुख ई-टेलर फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन शॉपिंग सेल लगाने जा रही हैं।
फ्लिपकार्ट ने 10 अक्टूबर से पांच दिवसीय शाॉपिंग सेल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, ऐमजॉन ने अभी नहीं बताया है कि वह अपनी ग्रेट इंडिया सेल कब शुरू करेगी। वैसे संभावना है कि ऐमजॉन की ग्रेट इंडिया सेल 9 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चल सकती है।
इन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे डिस्काउंट
बहरहाल, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट का कहना हैं कि द बिग बिलियन डेज के पांचवें संस्करण की 10 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट डॉट कॉम पर शुरुआत होगी और खरीदारों को विभिन्न उत्पादों पर बंपर छूट मिलेगी, जिसमें फैशन, होम अप्लायंसेज, फर्नीचर, बुक्स, स्मार्ट डिवाइसेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज शामिल है।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल
इतना ही नहीं कंपनी का कहना हैं कि फैशन, होम, फर्नीचर, अप्लायंसेज, खिलौनों, किताबों, ब्यूटी और स्मार्ट डिवाइसेस पर 10 अक्टूबर से सेल की शुरूआत होगी। इसके बाद 11 अक्टूबर से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर सेल लगेगी। वहीं 12 से 14 अक्टूबर तक सभी तरह की श्रेणी पर छूट दी जायेगी।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी कल्याण कृष्णामूर्ति का कहना हैं कि पिछले कुछ महीनों से हम अपने सेलर्स के साथ मिलकर काम कर रहे है। देश के हर कोने के ग्राहकों के लिए विविध और किफायती पेशकश देने की योजना बनाई गयी है।
एसबीआई के साथ अमेजन की साझेदारी
वहीं, अमेजन ने ग्रेट इंडिया सेल के लिए भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है। इसके तहत, एसबीआई के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को कैशबैक दिये जायेंगे। साथ ही अमेजन डेबिट कार्डस पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर देगी।
फ्लिपकार्ट प्लर्स मेंबर्स के लिए खास सुविधा
अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर हैं तो आप सेल के दौरान डील्स के लाभ तीन घंटे पहले उठा पाएंगे। फोन-पे का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बिग बिलियन डेज के दौरान फ्लिपकार्ट कई आकर्षक ऑफर्स और कैशबैक देगी। इतना ही नहीं, सेल के दौरान एंड्रॉयड ऐप का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को कंपनी ट्रैवल और मोबाइल रीचार्ज पर भी डिस्काउंट देगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications