कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 36703.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 11089.50 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 25374.30 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां -0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 15477.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी -0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 15629.13 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और हेल्थकेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि बीएसई ऑयल एण्ड गैस, मेटल्स और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, ओएनजीसी, वेदांता, इंफोसिस और टेक महिंद्रा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में वोडाफोन, बजाज फाइनेंस, एचडीएसी, अल्ट्रा टेक सीमेंट और एम एण्ड एम गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
एशियाई मार्केट में भी आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार जहां 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 23869.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -1.25 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications