फॉरेक्स मार्केट के ओपनिंग के दौरान सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे कमजोर होकर 72.47 के भाव पर खुला।
डॉलर के मुकाबले आज रुपया फिर कमजोर होकर खुला है। फॉरेक्स मार्केट के ओपनिंग के दौरान सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे कमजोर होकर 72.47 के भाव पर खुला। दुनियाभर में डॉलर की मांग बढ़ने से रुपए सहित दूसरी करेंसी पर भी दबाव बढ़ा है। तो वहीं शुक्रवार को रुपया 72.20 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। जबकि शुक्रवार को रुपया 52 पैसे की मजबूती के साथ 71.85 प्रति डॉलर के भाव पर खुला था, जो रुपए का 2 सप्ताह का टॉप लेवल था।

इस साल रुपए में लगभग 14 प्रतिशत तक की कमजोरी आयी है। क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वॉर, डॉलर में मजबूती, घरेलू स्तर पर निर्यात घटने और राजनैतिक अस्थिरता जैसे कारणों की वजह से रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है।
इस साल रुपए में लगातार कमजोरी देखी गई है। रुपया इस साल अब तक करीब 15 प्रतिशत से कमजोर हो चुका है। इसी साल 2018 को रुपया, डॉलर के मुकाबले 63.33 पर था, जो कि करीब 14 प्रतिशत लुढ़क कर आज 72.47 के स्तर पर है। जबकि डॉलर रुपए के साथ-साथ दुनिया की अन्य मुद्राओं के खिलाफ भी मजबूत हुआ है। पिछले साल रुपए में करीब 6 प्रतिशत की तेजी आयी थी, लेकिन इस बार कई फैक्टर रहे हैं, जिससे रुपए पर दबाव बढ़ा है।
आज शेयर मार्केट में भी काफी कमजोरी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और Nifty गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले थे। तो वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान हो छू रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
