यस बैंक देश का पांचवां बड़ा प्राइवेट बैंक जिसका शेयर 34 फीसदी टूट गया है। आरबीआई ने यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल घटाकर 31 जनवरी 2019 कर दिया है।
यस बैंक देश का पांचवां बड़ा प्राइवेट बैंक जिसका शेयर 34 फीसदी टूट गया है। आरबीआई ने यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल घटाकर 31 जनवरी 2019 कर दिया है। वहीं राणा कपूर के कार्यकाल घटने के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने यस बैंक शेयर डाउग्रेड करने के साथ टारगेट प्राइस घटा दिया है। जिससे शुक्रवार के कारोबार में यस बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई है।
बीएसई पर शेयर 34 फीसदी टूटकर 210. 10 रुपया के भाव पर आ गया है। शेयर में गिरावट से मिनटो में यस बैंक के निवेशकों के करीब 25 हजार करोड़ रुपये डूब गये।
कपूर का कार्यकाल घटाकर सिर्फ 4 महीने किया
आरबीआई ने यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल घटाकर सिर्फ 4 महीने कर दिया है। आरबीआई ने यस बैंक से कहा कि वह जनवरी तक कपूर के उत्तराधिकारी की खोज कर ले। कपूर 2004 में बैंक की स्थापना के बाद से उसके एमडी और सीईओ पर है। जबकि उन्होंने 31 अगस्त 2021 तक तीन साल का सेवा विस्तार मांगा था।
परंतु रिजर्व बैंक ने उनकी इस आग्रह को स्वीकार नहीं किया। कपूर का मौजूदा कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया है। रिजर्व बैंक ने 30 अगस्त को कपूर की बैंक के एमडी और सीईओ पद पर पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी, लेकिन उनके कार्यकाल की अवधि नहीं बताई थी।
करीब 25 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
शुक्रवार को यस बैंक के शेयर में बड़ी गिरावट आई। लिस्टिंग के बाद से यस बैंक के शेयर में यह सबसे बड़ी गिरावट है। शेयर में गिरावट से यस बैंक के निवेशकों को करीब 25 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। बुधवार को यस बैंक का मार्केट कैप 73,329 करोड़ रुपए था। जो आज 210.10 रुपए के लो लेवल पर 24,957.17 करोड़ रुपए घटकर 48371.83 करोड़ रुपए हो गया।
टारगेट प्राइस 440 रुपए से घटाकर 270 रुपया
आईडीएफसी सिक्युरिटीजल ने यस बैंक की रेंटिंग न्यूट्रल से को डाउग्रेड कर अंडरपरफॉर्मर कर दिया है। वहीं इसका टारगेट 350 रुपए से घटाकर 230 रुपए किया। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, राणा कपूर के कार्यकाल में कटौती यस बैंक के लिए बहुत निराशाजनक है।
सिटी रिसर्च ने बाय से डाउनग्रेड कर सेल किया है। वहीं टारगेट प्राइस 440 रुपए से घटाकर 270 रुपया किया।
एडवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज ने यस बैंक का टारगेट प्राइस 453 रुपय से घटाकर 375 रुपया किया।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications