आपके लिए अच्छी खबर हैं आपको जानकर ये खुशी होंगी कि नौकरी मिलने के मामले में जुलाई माह काफी अच्छा रहा। जी हां जुलाई में करीब 10 लाख से अधिक बने ईपीएफ मेंबर।
आपके लिए अच्छी खबर हैं आपको जानकर ये खुशी होंगी कि नौकरी मिलने के मामले में जुलाई माह काफी अच्छा रहा। जी हां जुलाई में करीब 10 लाख से अधिक बने ईपीएफ मेंबर। देश में रोजगार और नौकरी एक बड़ा मुद्दा है। कभी इसमें सुधार तो कभी गिरावट का रुख रहता है।
लेकिन अच्छी खबर यह है जुलाई महीने में नई नौकरियां बीते 11 माह में सबसे अधिक पैदा हुईं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ के पेरोल डाटा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। अभी तक जुलाई में कुल 9.51 लाख नई नौकरियां पैदा हुईं।
जुलाई में कुल 9,51,423 नए कर्मचारी जुड़े
हांलाकि रिपोट के मुताबिक, जुलाई के आंकड़ों को मिलने के बाद सितंबर 2017 से अबतक कुल 61.81 लाख नए लोग ईपीएफओ से जुड़ें है। नए लोग जो जुड़े हैं उनमें कई अलग-अलग क्षेत्रों के कर्मचारी हैं। इसमें पेंशन, पीएफ और इंश्योरेंस आदि शामिल हैं। ईपीएफओ के मुताबिक, जुलाई में कुल 9,51,423 नए कर्मचारी जुड़े हैं।
61,81,943 नई नौकरियां सृजित
जबकि ईपीएफओ का पेरोल डाटा के हिसाब से सितंबर 2017 से जुलाई 2018 के दौरान 61,81,943 नई नौकरियां सृजित हुई है। इसमें जुलाई के दौरान 18 से 21 साल के युवा कर्मचारियों की संख्या रिकॉर्ड 2,68,021 रही है। जबकि 22 से 25 साल के कर्मचारियों की संख्या 2,54,827 रही।
ईपीएफओ ने अपने बयान में कहा है कि डाटा हालांकि अस्थायी है जो लगातार अपडेट होते रहते हैं। इनमें ऐसे भी कई कर्मचारी हो सकते हैं जिनका योगदान ईपीएफओ में सालभार लगातार न रहे। जैसा कि आप जानते हैं ईपीएफओ संगठित क्षेत्र और अर्द्धसंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा कोष का प्रबंधन करता है।
सामाजिक सुरक्षा योजना
ईपीएफओ तीन तरह की सामाजिक सुरक्षा योजना चलाता है। प्रोविडेंट फंड स्कीम 1951, एम्प्लॉइज डिपोजिट लिंक्ड स्कीम 1976 और एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम 1995। इतना ही नहीं ईपीएफओ करीब 6 करोड़ से भी अधिक खातों का प्रबंधन करता है और इसके प्रबंधन के दायरे में कुल रकम 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
