केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़ाकर 26000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग पूरी हुई। या यूं कहें की केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।
केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़ाकर 26000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग पूरी हुई। या यूं कहें की केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। इतना ही नहीं आंगनवाड़ी और आशा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान कर दी जो अगले महीने से प्रभावी होगा।
आंगनवाड़ी कर्मी को अब तक 3000 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं और तो अब उन्हें 4500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसी तरह लघु-आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यरत कर्मियों को अब 2200 रुपये की जगह 3500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
आंगनवाड़ी मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2250 रुपये
वहीं कैबिनेट ने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2250 रुपये प्रति माह किया गया । आईसीडीएस-सीएएस जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक अतिरिक्त कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
नियमित प्रोत्साहन राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने आशा कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियमित प्रोत्साहन राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति महीने करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी। मोदी ने 11 सितंबर को ही आंगनवाड़ी और आशा कर्मी महिलाओं के लिए मासिक मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी।
यह हैं कर्मचारियों की मांग
केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतनमान 18000 से बढ़ाकर 26000 रुपए प्रति माह कर दिया जाए। ऐसा फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाने से होगा। बीते दिनों कर्मचारियों ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था, जिसमें रेलवे कर्मचारी भी शामिल हुए थे। ऑल इंडिया प्रोटेस्ट डे नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन ने बुलाया था।
यह केंद्र सरकार के कर्मचारी संगठनों की सर्वोच्च इकाई है। इसकी मांग है कि न्यूनतम भत्ते को बढ़ाया जाए, नई योगदान वाली पेंशन योजना को खत्म किया जाए और पेंशन फिटमेंट फॉर्मूला में ऑप्शन 1 को मंजूरी दी जाए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
