वॉलमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट में करीब 6 अरब डॉलर के निवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज के कर्मचारियों की लॉटरी लग गई हो जैसे। कंपनी के कुछ कर्मचारी एक झटके में करोड़पति हो
वॉलमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट में करीब 6 अरब डॉलर के निवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज के कर्मचारियों की लॉटरी लग गई हो जैसे। कंपनी के कुछ कर्मचारी एक झटके में करोड़पति हो जाएंगे। फ्लिपकार्ट ने अपने मौजूदा कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में ऐलान किया है कि वे एम्पलॉयी स्टॉक ओनरशिप प्लान्स ईएसओपी में अपनी हिस्सेदारी 126 से 128 डॉलर प्रति यूनिट में बेच सकते हैं। ईएसओपी एक एम्पलॉयी-ओनर प्रोग्राम होता है जिसके तहत कर्मचारियों को कंपनी में शेयर मिलता है।
फ्लिपकार्ट का टोटल ईएसओपी करीब 1.5 अरब
वॉलमार्ट को फ्लिपकार्ट के ईएसओपी वाले 1,19,47,026 शेयरों में से 62,42,271 शेयर खरीदने है। जिससे रीटेल दिग्गज वॉलमार्ट ने यूएस सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन को यह जानकारी दी है। वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों के करीब 80 करोड़ डॉलर (करीब 5,770 करोड़ रुपये) मूल्य के ईएसओपीएस को खरीदेंगे। फ्लिपकार्ट का टोटल ईएसओपी करीब 1.5 अरब (करीब 10,818 करोड़) रुपये के बराबर है।
50 प्रतिशत शेयरों को ही बेचने की इजाजत
बता दें कि इकनॉमिक टाइम्स ने 8 सितंबर को रिपोर्ट दी थी कि वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों के 80 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों को खरीद सकता है। हालांकि फ्लिपकार्ट के मौजूदा कर्मचारियों को ईएसओपी के तहत अपने 50 प्रतिशत शेयरों को ही बेचने की इजाजत होगी। एक साल बाद वे 25 प्रतिशत अतिरिक्त शेयर बेच सकेंगे । जबकि 2 साल बाद वे बाकी बचे 25 प्रतिशत शेयर भी बेच सकेंगे।
पूर्व कर्मचारियों के 10 करोड़ डॉलर
हांलाकि बता दें कि पिछले साल दिसंबर में फ्लिपकार्ट ने अपनी वह ग्रुप की फैशन कंपनी मिन्त्रा, जैबोंग और पेमेंट कंपनी फोनपे के 3 हजार से ज्यादा मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों के 10 करोड़ डॉलर (करीब 721 करोड़ रुपये) मूल्य के ईएसओपी शेयरों को खरीद लिया था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
