लगातार कुछ महीनों से डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी हैं। इसी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशों से कर्ज जुटाने के नियम आसान किये है।
लगातार कुछ महीनों से डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी हैं। इसी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशों से कर्ज जुटाने के नियम आसान किये है। इसके साथ ही उसने मसाला बॉन्ड्स के विपणन को भी मंजूरी दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया हैं कि मैन्युफक्चरिंग सेक्टर में अधिकृत एक्सटर्नल कमिर्शियल बोरोविंग्स के नियम आसान कर दिए गए है। अब 5 करोड़ और इसके समानांतर ईसीबी एक साल की न्यूनतम औसत मैच्योरिटी पीरिएड के साथ ले सकेंगे।

हांलाकि बता दें कि पहले इन ईसीबी के लिए न्यूनतम औसत मैच्योरिटी अवधि 5 साल की थी। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से उठाया गया यह कदम पहल का हिस्सा है। जो कि रुपये को संभालने के लिए की जा रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री की अध्यक्षमता में ली गयी इकोनॉमिक रिव्यू मीटिंग में रुपये को संभालने के लिए ये फैसला लिए गए थे।
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी अधिसूचना में कहा कि सरकार के साथ विचार-विमर्श किया गया है। इस विचार-विमर्श के बाद ही बाह्य वाणिज्यिक कर्ज नीति के कई पहलुओं को आसान बनाया गया है। इसमें रुपये में विदेशों में जारी किए जाने वाले मसाला बॉन्ड भी शामिल हैं।
बता दें कि पिछले महीने से लगातार रुपये में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। रुपया डॉलर के मुकाबले फिलहाल 72 के पार बना हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
