होटल लीलावेंचर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्ज का तिमाही ब्याज चुकाने में असफल रही है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में इसका खुलासा किया है। होटल लीलावेंचर पर फिलहाल 3,600 करोड़ रुपये से
होटल लीलावेंचर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्ज का तिमाही ब्याज चुकाने में असफल रही है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में इसका खुलासा किया है। होटल लीलावेंचर पर फिलहाल 3,600 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण बकाया है।
कंपनी ने दिसंबर 2008 में एलआईसी को निजी नियोजन के आधार पर 90 करोड़ रुपये का सुरक्षित भुनाने योग्य गैर-परिवतर्नीय डिबेंचर जारी किया था। नियामक को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि वह 2.12 करोड़ रुपये का तिमाही ब्याज चुकाने में असफल रही है जिसका भुगतान 19 सितंबर 2018 तक करना था।

होटल लीलावेंचर ने कहा कि फिलहाल ऑपरेटिंग कैश फ्लो इतना नहीं हैं कि वह खास अवधि के कर्ज और एनसीडी के भुगतान कर सके। साथ ही, कंपनी के फंड भी कर्जदाताओं के हाथों बंधक पड़े है और वे इसकी निगरानी भी कर रहे है। कंपनी ने बताया हैं कि वह हर व्यवहार्य विकल्पों का आकलन कर रही है जिसमें पुनर्संरचना के साथ-साथ गैर-जरूरी एसेट्स, होटल की बिक्री, इक्विटी के जरिये पूंजी हासिल करना और निवेशकों द्वारा कर्ज की रीफाइनेंसिंग शामिल है।
होटल लीलावेंचर ने बताया हैं कि अभी तक कुल बकाया ब्याज की राशि 13.80 करोड़ रुपये है और बकाया मूलधन 45 करोड़ रुपया का है। इसी महीने में होटल लीलावेंचर ने पुणे स्थित कंपनी की जमीन को लीला लेस होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को 130 करोड़ रुपये में बेचने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
