मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगा फाइबर के रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। उम्मीद हैं कि दिवाली के आसपास इस सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है। जियो गीगा फाइबर की
मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगा फाइबर के रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। उम्मीद हैं कि दिवाली के आसपास इस सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है। जियो गीगा फाइबर की शुरुआत उन शहरों से होगी, जहां सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए गए होंगे।
हांलाकि जियो गीगा फाइबर एक साथ देश के 1100 शहरों में शुरू होगी। लॉन्च से पहले ही गीगा फाइबर को लेकर एक खबर मिल रही है कि जियो गीगा फाइबर सर्विस को कंपनी तीन महीने के 'प्रीव्यू ऑफर' के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस प्रीव्यू ऑफर की जानकारी दी है। जियो गीगा फाइबर यूजर्स को प्रिव्यू ऑफर मिलेगा। ऐसा भी मुमकिन है कि कंपनी यूजर्स की संख्या को बढ़ाने के लिए इस ऑफर को तीन महीने और बढ़ा दे।
ये ऑफर होगा खास
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गीगा फाइबर के प्रीव्यू ऑफर के तहत यूजर्स को 100 एमवीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इसमें हर महीने यूजर्स को 100 जीबी डेटा दिया जाएगा। खास बात यह है कि 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को एडिशनल डाटा भी दिया जाएगा। यह एडिशनल डाटा भी मुफ्त में उपलब्ध होगा। इसमें यूजर के अकाउंट में 40 जीबी डाटा जोड़ा जाएगा। इसे डाटा टॉप-अप के जरिए जोड़ा जा सकेगा।
1.1 टीबी डाटा मिलेगा मुफ्त
रिपोर्ट के अनुसार 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद टॉप-अप से 40 जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन, अगर इसके बाद भी यूजर को डाटा चाहिए होगा तो वह टॉप-अप के जरिए एक महीने में ही 25 बार डाटा जोड़ सकता है। जियो फिलहाल मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। कुल मिलाकर एक सीमित अवधि में 1.1 टीबी डाटा मुफ्त मिलेगा। प्रिव्यू ऑफर की पुष्टि अभी तक कंपनी ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।
4,500 रुपये देने होंगे
जियो की गीगा फाइबर सर्विस का प्रीव्यू ऑफर मुफ्त नहीं होगा। बता दें कि इसके लिए यूजर्स को 4,500 रुपये देने होंगे। हांलाकि यह फीस पूरी तरह से रिफंडेबल होगी। जियो गीगा फाइबर कि साथ जियो गीगा टीवी, स्मार्ट होम जैसे सर्विसेज फ्री में दी जायेंगी। यूजर्स को मंथली यूसेज के लिए 4,500 रुपए से अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं देना होगा।
तीन महीने के लिए फ्री सर्विस
जियो गीगा फाइबर का प्रीव्यू ऑफर तीन महीने के लिए होगा। फीस रिफंडेबल है, यह सर्विस फ्री में यूजर्स को मिलेगी। क्योंकि अगर कोई यूजर तीन महीने के बाद इस सर्विस को बंद करना चाहेंगे तो उसे 4,500 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट वापस कर दिया जायेगा। हांलाकि इसके लिए कंपनी की कंडीशन हैं कि सेटटॉप बाक्स पूरी तरह सुरक्षित और अच्छी कंडीशन में होनी चाहिए।
ब्रॉडबैंड सेवा भी लॉन्च कर सकती
टेलिकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ने जिस तरह अपनी टेलीकॉम सर्विस लॉन्च की थी। वैसे ही वह फाइबर नेटवर्क यानी ब्रॉडबैंड सेवा भी लॉन्च कर सकती है। जियो में शुरुआती 6 महीने तक मोबाइल यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लिया गया था। ऐसा ही जियो गीगाफाइबर में प्रिव्यू ऑफर देकर 3 महीने तक फ्री सेवा दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रिव्यू ऑफर के तहत ग्राहकों को 100 एमबीपीएस अपलोड और डाउनलोड स्पीड के साथ 100 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा।
बीएसएनएल भारत की पहली नबंर 1 कंपनी
रिलायंस जियो का लक्ष्य 5 करोड़ ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने का है। यही कारण हैं कि कंपनी शुरुआती तीन महीने के लिए प्रीव्यू ऑफर देगी। इस ऑफर के जरिये लोगों को आसानी से जोड़ा जा सकता है। हांलाकि फिलहाल, बीएसएनएल भारत की पहले नंबर की कंपनी है, जिसके पास 10 करोड़ से ज्यादा ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
