यहां पर आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्तमान संपत्ति का आंकड़ा बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि उनके पास कितने एफडी और निवेश हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति का नया ब्योरा सामने आया है। जिसके तहत पीएम मोदी के पास इस साल 31 मार्च तक कुल 2.3 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है। PMO द्वारा जारी आंकडों के अनुसार मोदी के पास 48,944 रुपए कैश है। वर्तमान आंकडों के हिसाब से पिछले साल के मुकाबले पीएम मोदी के पास कैश में करीब 67 प्रतिशत की कमी आयी है। आपको बता दें कि पिछले साल मोदी के पास करीब डेढ़ लाख रुपए कैश थे। खास बात यह है कि उनके पास अब तक कोई कर्ज भी नहीं है।
पीएम मोदी की एफडी और निवेश
पीएमओर द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार पीएम मोदी ने गांधीनगर की एसबीआई एनएससीएच ब्रांच में 11.3 लाख रुपए जमा कर रखे हैं। इसके अलावा इसी ब्रांच में 1.07 करोड़ रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट भी है। पीएम ने 2012 से एक इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड में 20 हजार रुपए का निवेश कर रखा है।
मोदी की चल और अचल संपत्ति
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 5.2 लाख रुपए, 1.6 लाख रुपए लाइफ इंश्योरेंस में निवेश कर रखा है। मोदी के पास 1.38 लाख रुपए की चार सोने की अंगूठियां भी हैं। 2014 में मोदी के पास कुल 1,51,57,582 रुपए की चल और अचल संपत्ति थी। उस समय उनके पास 29 हजार रुपए कैश था।
मोदी के पास जमीन और कार
तो वहीं अचल संपत्ति के रुप में पीएम के पास 1 करोड़ रुपए मूल्य की गांधीनगर में 3,500 स्कवायर फीट जमीन भी है। लेकिन भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री के पास कोई कार नहीं है। साथ ही प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई ज्वेलरी भी नहीं खरीदी है। न ही उन पर किसी बैंक का कोई लोन है।
2014 और 2018 में मोदी की संपत्ति
सन 2014 में मोदी के पास पोस्टल सेविंग में 4,34,031 रुपए थे, जबकि साल 2018 में खाते में 11,29,690 रुपए जमा हैं। साल 2014 में उनके पास लगभग 4,23,383 रुपए की एफडी थी और आज 1,07,96,288 रुपए की है। 2014 में उनके पास 1 लाख 35 हजार का सोना था, जो आज लगभग उतना ही 1 लाख 38 हजार रुपए है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
