लगातार 6 दिनों से पेट्रोल के दाम में हो रही बढ़ोत्तरी से आज राहत मिली है। आज यानी बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है।
लगातार 6 दिनों से पेट्रोल के दाम में हो रही बढ़ोत्तरी से आज राहत मिली है। आज यानी बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। इसका मतलब है कि आज पेट्रोल-डीजल मंगलवार के रेट पर मिलेंगे। आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 82.16 और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर ही बेचा जाएगा।
मुंबई में पेट्रोल डीजल के दाम
तो वहीं मुंबई में भी पेट्रोल 82.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इससे पहले तेल की कीमतों में लगातार 6 दिनों तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी, जिसके बाद बुधवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
तेल के दामों पर नितिन गडकरी का बयान
इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को माना कि पेट्रोल, डीजल की कीमतें काफी उंची हो चुकी हैं और इनसे जनता परेशान हो रही है। गड़करी ने तीसरे ब्लूमबर्ग इंडिया इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि एक चीज है कि ईंधन के दाम काफी उंचे हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जब लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गड़करी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि इस बात की संभावना है कि ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल के दाम नीचे आएंगे। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
इसलिए बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम
अभी भी लोगों के मन में सवाल है कि आखिर पिछले कुछ सप्ताह में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार इतना क्यों बढ़ रहे हैं? इस पर सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम का मानना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के लिए डॉलर के अनुपात में रुपए की गिरती कीमत और अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की महंगाई को जिम्मेदार बता रही हैं।
बता दें कि इस साल 1 जनवरी से रुपए की तुलना में डॉलर 8.63 रुपए महंगा हुआ है। यह रुपए के वैल्यू में 13.5 प्रतिशत गिरावट है। 17 सितंबर को एक डॉलर की कीमत 72.50 रुपए है।
उत्तरी राज्यों की तेल के दामों को लेकर बैठक
इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से चिंतित उत्तरी राज्य सांझा बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक अगले सप्ताह दिल्ली या चंडीगढ़ में हो सकती है। इसमें उत्तरी राज्यों हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल, डीजल की एक समान दरें करने का है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications