यहां पर आपको एयरएशिया के सुपर सेल ऑफर के बारे में विस्तार से बताएंगे।
जो लोग हवाई सफर करने की सोच रहे हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां एयरएशिया अपने ग्राहकों के लिए Soopar Sale ऑफर लेकर आया है। इस सेल में कंपनी 500, 1000 और 1500 रुपए में घरेलू रूटों पर हवाई यात्रा करा रही है। Soopar Sale ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 23 सितंबर से पहले ही अपने टिकट की बुकिंग करानी होगी। बुकिंग के लिए आपको www.airasia.com पर जाना होगा।

सुपर सेल ऑफर के माध्यम से 17 सितंबर से लेकर नवंबर 2019 तक की टिकट बुक कराकर सस्ते में यात्रा की जा सकती है। कंपनी ने इसके लिए 21 डेस्टिनेशन सेट किए हैं जहां के टिकट सस्ते में उपलब्ध हैं। यह ऑफर उन्हीं लोगों को मिलेगा जो कि कंपनी की वेबसाइट या फिर एप से बुकिंग करेंगे।
कंपनी की तय की गई 21 डेस्टिनेशन में हैदराबाद, विशाखापटनम, कोच्चि, चंडीगढ़, अमृतसर, सूरत, जयपुर, भुवनेश्वर, इंदौर, नागपुर, गुवाहाटी, बैंगलुरू, नई दिल्ली और कोलकाता शामिल हैं।
एयरएशिया इंडिया के मार्केटिंग हेड राजकुमार ने कहा है कि एयरएशिया अपने ग्राहकों को सस्ते में हवाई यात्रा का मौका दे रही है। इसके माध्यम से हम ग्राहकों को हवाई यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। उन्होंने ने कहा कि इस ऑफर से पहली बार यात्रा करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
आपको बता दें कि गो एयर ने भी एक ऑफर लॉन्च किया है, जिसके अनुसार यात्री 1099 रुपए में टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। यात्री इन बुक हुई टिकट पर 10 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच यात्रा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
