भारतीय स्टेट बैंक खुद की गैर-निष्पादित संपत्ति का बोझ कम करने की खातिर 8 एनपीए खाते बेचेगा। जिसके जरिये 3,900 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूल करना है। बैंक ने इसके लिए संपत्ति पुनर्सरंचना
भारतीय स्टेट बैंक खुद की गैर-निष्पादित संपत्ति का बोझ कम करने की खातिर 8 एनपीए खाते बेचेगा। जिसके जरिये 3,900 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूल करना है। बैंक ने इसके लिए संपत्ति पुनर्सरंचना कंपनियों और वित्तीय संस्थानों से निविदाएं मंगाई है।
बता दें कि बैंक ने अपनी वेबसाइट पर निविदा दस्तावेज अपलोड किये है। जिसमें इस बात की जानकारी दी गयी हैं कि नियामकीय दिशा- निर्देशों का अनुपालन करते हुए वित्तीय संपत्तियों की बिक्री के बारे में बैंक की संशोधित नीति के तहत हम इन खातों को बेचने के लिए निविदा जारी करते है।

यह निविदा एआरसी, बैंकों, एनबीएफसी और एफआई को बेचने के लिए जारी की जा रही है। उल्लेखित नियमों और शर्तों के साथ बेचने के लिए निविदा जारी करते हैं।
वहीं इन खातों में सबसे बड़ी राशि 1,320.37 करोड़ रुपये की है। यह कोलकाता स्थित रोहित फेरो टेक पर बकाया राशि है। दूसरे नंबर पर इंडियन स्टील कॉरपोरेशन लिमिटेड है. जिसके पास बैंक का 928.97 करोड़ रुपये बकाया है।
इन दोनों के अलावा जय बालाजी इंडस्ट्रीज के पास 859.33 करोड़ रुपये, महालक्ष्मी टीएमटी प्राइवेट लिमिटेड के पास 409.78 करोड़ रुपये है। इंपेक्स फेरो टेक के पास 200.67 करोड़ रुपये, कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड के पास 110.17 करोड़ रुपये, मॉडर्न इंडिया कॉनकास्ट के पास 71.16 करोड़ रुपये और बल्लारपुर इंडस्ट्रीज के पास 47.17 करोड़ रुपये का बकाया है।
बता दें कि देश के अधिकतर सरकारी बैंक एनपीए की समस्या से जूझ रहे हैं. बैड लोन के इस बोझ से निकलने के लिए बैंक लगातार अपने स्तर पर नये-नये कदम उठा रहे हैं।
इसी बीच बता दें कि सोमवार को सरकार ने तीन सरकारी बैंकों के विलय की घोषणा की है। जिन बैंकों का विलय होगा। इसमें बैंक ऑफ बड़ोदा, विजया बैंक और देना बैंक शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
