यहां पर आपको बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक विलय से होने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे।
जैसा कि आप जानते हैं कि सरकार ने तीन बैंकों बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय को मंजूरी दे दी हैं। ऐसे में मूडीज इन्वेस्टर्स ने सर्विस ने मंगलवार को कहा है कि इन तीनों बैंकों के विलय की योजना से इनकी दक्षता और संचालन में सुधार होगा। सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने के लिए सोमवार को 3 सार्वजनिक बैंकों के विलय की घोषणा की थी।

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस की उपरध्यक्ष अल्का अंबरसु ने कहा कहा कि 3 सार्वजनिक बैंकों, बैंक ऑफ बड़ोदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय की भारत सरकार की योजना ऋण सकारात्मक है और इससे बैंकों का संचालन बेहतर करने की दक्षता में वृद्धि होगी।
मूडीज ने कहा कि विलय के बाद निकाय के पास ऋण के हिसाब से करीब 6.8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी होगी। इस हिसाब से यह देश का तीसरा बड़ा बैंक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विलय के बाद निकाय को सरकार से पूंजीगत समर्थन की जरुरत होगी अन्य विलय से उनका पूंजीगत स्वरुप नहीं सुधरेगा।
देना बैंक और विजया बैंक के साथ मर्जर के फैसले से बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर BOB का शेयर 14 प्रतिशत तक टूट गया है। जबकि देना बैंक और विजया बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। देना बैंक के शेयर में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई। तो वहीं विजया बैंक का शेयर 10.37 प्रतिशत चढ़कर 66 रुपए पर पहुंचा।
एक्सपर्ट के अनुमानों के अनुसार बैंकों के विलय से एक और खर्चा बढ़ने वाला है, एटीएम मशीनों को लेकर।
तो वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली के अनुसार इस विलय से बैंक के किसी कर्मचारी की नौकरी पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। विलय से कर्मचारियों की नौकरी सेवा शर्त में भी
कोई बदलाव नहीं आएगा।
आपको बता दें कि इससे पहले सरकार एसबीआई के पांच सब्सिडियरी बैंकों का मर्जर कर चुकी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications