चीन से आयात होने वाले करीब 200 अरब डॉलर के सामानों पर सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड वॉर को तेज करते हुए 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।
चीन से आयात होने वाले करीब 200 अरब डॉलर के सामानों पर सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड वॉर को तेज करते हुए 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत आगे चलकर इन सामानों पर टैरिफ बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा। फिलहाल एप्पल, स्मार्ट वॉच और फिटबिट व बाइसकल हेल्मेट, बेबी कार सीट्स जैसे कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को इस दायरे से बाहर रखा गया है। ट्रंप ने टैरिफ वॉर के पहले चरण में पहले ही चीन से आयात होने वाले 50 अरब डॉलर के सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू कर चुके हैं।
ट्रंप ने दी है कठोर चेतावनी
बता दें कि चीन को लेकर ट्रंप के तेवर इतने सख्त हैं कि उन्होंने टैरिफ के नए दौर के ऐलान के साथ चीन को जवाबी कार्रवाई को लेकर कठोर चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा है कि अगर चीन अमेरिका के किसानों या उद्योगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करता है तो हम तत्काल तीसरे चरण की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत करीब 267 अरब डॉलर के अतिरिक्त सामानों के आयात पर टैरिफ लगेगा।
एप्पल के प्रोडक्ट्स को टैरिफ प्लान में छूट
हालांकि, एप्पल के प्रोडक्ट्स को नए टैरिफ प्लान में छूट मिल गई है लेकिन अगर ट्रंप प्रशान 267 अरब डॉलर के अतिरिक्त सामानों पर टैरिफ लगाता है तो चीन से यूएस में आयात होने वाले आईफोन और उसके दूसरे प्रतिस्पर्धियों को शायद ही छूट मिल पाए।
व्यापार मतभेदों के दौरान आया ट्रंप का यह फैसला
आपको बता दें कि चीन के सामानों पर टैरिफ का यह फैसला तब लिया गया जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के व्यापार से जुड़े मतभेदों को खत्म करने की कोशिश नाकाम हो गई। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रटरी स्टीवन मुचिन ने पिछले सप्ताह चीन के शीर्ष अधिकारियों को नए दौर की बातचीत के लिए आमंत्रित किया था लेकिन अभी तक समय ही तय नहीं हो पाया है।
बदलावों को लेकर स्पष्ट हैं ट्रंप
ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि हम जरुरी बदलावों को लेकर स्पष्ट हैं। हमें पता है कि किस तरह के बदलाव करने हैं और हमने चीन को सही से व्यवहार करने के लिए हर मौके दिए हैं लकिन अभी तक चीन अपने रवैये में बदलाव का इच्छुक नहीं दिखा है। तो वहीं दूसरी तरफ चीन ने बातचीत से विवाद के हल की बात की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications