एचडीएफसी बैंक ने चेक बाउसं जैसे नियमों का उल्लंघन करने पर ग्राहकों को ई-मेल और वॉट्सऐप के जरिए नोटिस भेज रहा है। बैंक को उम्मीद है कि संचार के नए तरीके अपनाने से मामलों का तेजी से निपटारा हो पाएगा
एचडीएफसी बैंक ने चेक बाउसं जैसे नियमों का उल्लंघन करने पर ग्राहकों को ई-मेल और वॉट्सऐप के जरिए नोटिस भेज रहा है। बैंक को उम्मीद है कि संचार के नए तरीके अपनाने से मामलों का तेजी से निपटारा हो पाएगा। बैंक अधिकारी के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक अलग-अलग अदालतों में इस बात पर जोर दे रहा है कि ई-मेल और वॉट्सऐप जैसे संचार के डिजिटल माध्यमों के जरिए नोटिस और समन भेजे जाने चाहिए। इससे मामलों के तत्काल निपटारे में मदद मिलेगी।
60 लाख से अधिक चेक बाउंस
बैंक अधिकारी का कहना हैं कि 60 लाख से अधिक चेक बाउंस के मामले देश में लंबित हैं। एचडीएफसी बैंक समन भेजने को लेकर डिजिटल साधनों के उपयोग के लिए अदालतों से अनुरोध कर रहा है। इतना ही नहीं ई-मेल और व्हाट्सएप पर नोटिस भेज रहे हैं। कई मामलों में हमने देखा है कि डाक से भेजे जाने पर ग्राहक नोटिस प्राप्त होने से साफ इनकार कर देते हैं।
डिजिटल माध्यमों का उपयोग
वहीं अधिकारी का यह भी कहना हैं कि अक्सर देखा गया है कि लोग घर जल्दी-जल्दी बदल लेते हैं। लेकिन उनका ई-मेल और मोबाइल नंबर सामान्य तौर पर नहीं बदलता है। इसलिए हमारा मानना है कि संचार के ये नये तरीके प्रभावी हैं। अधिकारी ने कहा कि एचडीएफसी बैंक ने अब तक डिजिटल माध्यमों से करीब 250 समन भेजे हैं और उम्मीद है कि कानून के तहत इन मामलों का निपटारा तेजी से हो पाएगा।
इन राज्यों में डिजिटल तरीके से नोटिस भेजे गये
अब तक डिजिटल तरीके से जो नोटिस भेजे गये हैं, वे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं। जबकि कुछ मामले दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और जम्मू कश्मीर से भी संबद्ध हैं। चेक बाउंस के मामले परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत आते हैं।जिसमें प्रामिसरी नोट्स, एक्सचेंज बिल और चेकों से संबंधित मामलों को परिभाषित किया गया है और संबंधित कानून में संशोधन किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications