अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए वाकई जरुरी है। बता दें कि अगर आपके पास पुरानी कार या बाइक है, तो उस पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का इंतजाम कर लें।
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए वाकई जरुरी है। बता दें कि अगर आपके पास पुरानी कार या बाइक है, तो उस पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का इंतजाम कर लें। दिल्ली में कार और टू-व्हीलर चलाने वालों को 13 अक्टूबर तक हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगवाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने वालों पर जुर्माना लगेगा या उन्हें जेल भी हो सकती है।
स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट अगले माह से बिना नए नंबर प्लेट्स वाली गाड़ियों को पकड़ने की योजना बना रहा है। नई कार चलाने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी नई कारें रेग्युलेशन लाइसेंस प्लेट्स के साथ प्री-फिटेड आती हैं। हालांकि, हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स को बदलने की प्रक्रिया 2 अक्टूबर से शुरू होगी।
40 लाख व्हीकल्स में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट
जानकारी के मुताबिक फोर व्हीलर्स और टू-व्हीलर्स दोनों मिलाकर करीब 40 लाख व्हीकल्स ऐसे हैं जिनमें हाई-सिक्योरिटी प्लेट्स नहीं लगी हैं।
जबकि टू-व्हीलर्स के लिए इन प्लेट्स की कीमत 67 रुपए और फोर व्हीलर्स के लिए 213 रुपए पड़ेगी।
अनिवार्य है करवाना
- आरटीओ के पास 13 स्पेशल सेंटर्स हैं जहां नंबर प्लेट्स को फिट कराया जा सकता है।
- वहीं 2 अक्टूबर से पेमेंट और एप्लीकेशन के लिए ऑनलाइन लिंक लाइव हो जाएगा। यूजर्स को लिंक में रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराना होगा और फीस देनी होगी।
- इतना ही नहीं सेंटर पर जाने और नंबर प्लेट फिट कराने के लिए निश्चित दिन और समय के लिए अपॉइन्ट्मेंट दिया जाएगा।
गाड़ी चोरी होने का खतरा कम
हाई-सिक्योरिटी लाइसेंस प्लेट्स को एल्युमिनियम से बनाई जाती है और इसे रिफ्लेक्टिव टेप्स में ढका जाता है। इससे छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है और इसमें सेल्फ डिस्ट्रक्टिव होलोग्राम्स लगाया जाता है। इसमें लेजर से व्हीकल का 10 डिजिट परमानेंट आईडेंटिफिकेशन नंबर रहता है जिससे चोरी होने का खतरा कम हो जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications