बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने गुरुवार को दूध और उससे बने उत्पादों को पेश करके डेयरी क्षेत्र में उतरने की घोषणा की। कंपनी ने इस क्षेत्र के लिए 1000 करोड़ रुपये का बिक्री लक्ष्य रखा है। बता दें
बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने गुरुवार को दूध और उससे बने उत्पादों को पेश करके डेयरी क्षेत्र में उतरने की घोषणा की। कंपनी ने इस क्षेत्र के लिए 1000 करोड़ रुपये का बिक्री लक्ष्य रखा है। बता दें कि पतंजलि ने गाय के दूध, दही, और पनीर के साथ गुरुवार को दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में 5 रेंज में कुछ नए प्रोडक्ट लांच किए है।
गाय के दूध, दही के अलावा छाछ, पनीर, जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स और मटर, मिक्स वेज, स्वीट कॉर्न, पोटैटो फिंगर जैसे फ्रोजन प्रोडक्ट के अलावा मिनरल वॉटर आदि शामिल है। इसके अलावा पतंजलि ने पशु आहार भी लांच किया है।
पतंजलि का दूध 40 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध
मौके पर बाबा रामदेव का कहना हैं कि पतंजलि का दूध अन्य डेयरी कंपनियों के दूध के मुकाबले 2 रुपया सस्ता होगा। पतंजलि का दूध लोगों को शुक्रवार से 40 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। पतंजलि का दूध दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मुंबई और पुणे में कुल 56000 रिटेलर्स द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके लिए पतंजलि 1 लाख किसानों से दूध की खरीद करेगी। वहीं जल्द ही टेट्रा पैक में दूध, काउ टेबल बटर, फ्लेवर्ड हर्बल बेस्ट दूध की रेंज भी लाने वाली है। पतंजलि के मुताबिक, कंपनी के नए फ्रोजन प्रोडक्ट्स के मुकाबले 50 फीसदी तक सस्ते और गुणवत्तापूर्ण होंगे।
पतंजली का मिनरल वॉटर भी लांच
बाबा रामदेव ने पतंजली का मिनरल वॉटर भी लांच किया है। जो कि 250 और 500 एमएल, 1 लीटर, 2 लीटर, 5 लीटर, और 20 लीटर बॉटल्ड पैक में उपलब्ध होगा। जल्द ही कंपनी नेचुरल मिनरल वॉटर और हर्ब इन्फ्यूज्ड वॉटर के वेरिएंट भी लाएगी।
सोलर क्षेत्र में उतरने की तैयारी
इन प्रोडक्ट्स के अलावा पतंजलि ने सोलर क्षेत्र में भी उतरने का फैसला किया है। बयान के मुताबिक, कंपनी ने 60 मेगावाट के सोलर पैनल बनाने के लिए प्लांट शुरू कर दिया है। पतंजलि ने सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाइब्रिड इन्वर्टर, सोलर वॉटर पंप आदि के भी सस्ते विकल्प तैयार किए हैं।
20,000 लोगों के अधिक को दिया रोजगार
पतंजलि का कहना हैं कि समर्थ भारत-स्वस्थ भारत अभियान के तहत कंपनी 20,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध करा चुकी है। नए प्रॉडक्ट्स की लॉन्चिंग के जरिए कंपनी की योजना 2-5 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की है, वहीं अगले साल 5 लाख लोगों को रोजगार देने की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications