शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में आज शानदार मजबूती नजर आयी है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे बढ़कर 71.70 के स्तर पर खुला है।
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में शानदार मजबूती नजर आयी है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे बढ़कर 71.70 के स्तर पर खुला है। रुपए में कमजोरी और क्रूड की बढ़ती कीमतों को लेकर पीएम मोदी द्वारा जल्द आर्थिक समीक्षा बैठक किए जाने की खबर आ रही है। जिसके बाद से ही रुपए को लेकर बेहतर सेंटीमेंट देखा जा रहा है। आर्थिक समीक्षा की खबर के बाद बुधवार के कारोबार में रुपया रिकॉर्ड लो 72.91 से 100 पैसे तक मजबूत होकर 71.91 प्रति डॉलर पर आ गया था। तो वहीं गुरुवार को फॉरेक्स मार्केट बंद था।

जैसा कि आप जानते हैं कि इस साल रुपए में लगतार कमजोरी देखी गई है। रुपया इस साल अब तक करीब 145 प्रतिशत से ज्यादा कमजोर हो चुका है। 6 जनवरी 2018 को रुपया, डॉलर के मुकाबले 63.33 पर था, जो कि करीब 14 प्रतिशत लुढ़क कर आज 71.70 के स्तर पर है। तो वहीं दुनिया के अन्य देशों की मुद्राओं के मुकाबले भी डॉलर मजबूत हुआ है। जबकि पिछले साल रुपए में करीब 6 प्रतिशत की तेजी आयी थी।
रुपये में आ रही गिरावट को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि अब देखना है कि रुपए की कमजोरी को लेकर सरकार और आरबीआई किस तरह के कदम उठाती है। इस समय क्रूड की कीमतें भी उच्च बनी हुई हैं। जिससे क्रूड की खरीदारी के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मांग तेज है। तो वहीं घरेलू स्तर पर रेवेन्यू कलेक्शन उम्मीद के अनुसार नहीं है, तो दूसरी ओर राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है। आने वाले कुछ सप्ताह में अगर सरकार और सेंट्रल बैंक आरबीआई द्वारा बड़े उपाय नहीं किए तो रुपया 74 प्रति डॉलर का भी स्तर छू सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
