यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा जारी है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे की बढ़त के साथ 80.87 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। तो वहीं डीजल में भी 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। इसके दाम 72.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए। दूसरी ओर मुंबई में पेट्रोल की कीमतें मंगलवार को 14 पैसे की वृद्धि के बाद 88.26 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। मुंबई में डीजल 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ 77.47 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड रेट पर पहुंच गया।
दिल्ली में पेट्रोल के दाम
सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। कल दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 80.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था। तो वहीं डीजल के दाम 22 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 72.83 रुपए प्रति लीटर हो गया था। शनिवार को दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमतों ने 80 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार किया था, जो रविवार को 80.50 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था।
मुंबई में पेट्रोल के दाम
मुंबई में पेट्रोल अब 88.26 रुपए और डीजल 77.47 रुपए प्रति लीटर के रेट पर मिल रहे हैं। मुंबई में सोमवार को पेट्रोल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 88.12 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए थे। जबकि डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई और इसके दाम 77.32 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है। रुपए में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअलस, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
कल था भारत बंद
आपको बता दें कि तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद किया था, जिसमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन दिया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications