सेंसेक्‍स 509 अंक तक गिरा और निफ्टी 11,300 पर धड़ाम

बाजार में सुबह की बढ़त शाम को गिरावट में बदल गई है। सेंसेक्‍स जहां 509 अंक गिरा है तो वहीं निफ्टी 11300 से भी कम के स्‍तर पर जाकर धड़ाम हो गया है। इसके अलावा बीएसई के मिडकैप और स्‍मॉलकैप भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। तो वहीं निफ्टी बैंक और निफ्टी आईटी सेक्‍टर भी बुरी तरह गिरे हैं।

Sensex Down 509 Pts, Nifty At 11,300

जबकि सुबह कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में बढ़त नजर आ रही थी। सोमवार को भारी गिरावट के बाद आज सेंसेक्‍स में बढ़त देखने को मिल रही है तो वहीं निफ्टी भी हरे निशान के साथ ओपन हुआ था। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 37933.97 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 11440.40 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था।

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी देखने को मिल रही थी। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 16267.94 के स्‍तर पर कारोबार कर रह थे। तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 16742.83 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी बैंक भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 27249.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्‍टर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहा था।

इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, हेल्‍थकेयर सेक्‍टर और बीएसई टेक भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। जबकि कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, ऑयल एण्‍ड गैस, और मेटल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एक्सिस बैंक, एम एण्‍ड एम, इंफोसिस, सन फार्मा अदानी पोर्ट्स बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में आईटीसी, टाइटन कंपनी, एचयूएल, भारती इंफ्राटेल और टाटा स्‍टील गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं।

एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार नजर आ रहा था। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 22650.94 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स -0.12 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था और हैंग सेंग भी -0.02 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+