सोमवार की गिरावट के बाद आज यानी मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की मजबूती के साथ 72.30 के स्तर पर खुला है।
सोमवार की गिरावट के बाद आज यानी मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की मजबूती के साथ 72.30 के स्तर पर खुला है। कल रुपया 72 पैसे टूटकर 72.45 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 72 पैसे गिरकर 71.73 के स्तर पर बंद हुआ था। यह 13 अगस्त के बाद से डॉलर के मुकाबले सबसे बड़ी गिरावट थी।

सोमवार को इंट्राडे के दौरान यह 72.67 रुपए प्रति डॉलर के रिकॉर्ड से कम हो गया है। तो वहीं आज शेयर बाजार में भी बढ़त देखने को मिल रही है।
पिछले सत्र में एनएसई पर डॉलर-रुपया सितंबर का अनुबंध 72.55 था। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा कि पिछले सत्र में सितंबर अनुबंध का खुला ब्याज 6.68% बढ़ गया।
हम उम्मीद करते हैं कि यूएसडी-आईएनआर निम्न स्तर पर समर्थन पायेगा। अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। कच्चे तेल के साथ ही इमर्जिंग इकोनॉमी के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। इनकी वजह से लगातार रुपया दबाव में है।
तो वहीं तुर्की में आर्थिक संकट के चलते निवेशकों का इमर्जिंग इकोनॉमीज पर भरोसा कम हो रहा है। ऐसे में वे रुपए में निवेश न कर डॉलर का रुख कर रहे हैं। जिसके चलते लगातार डॉलर की मांग बढ़ रही है। रुपए में आ रही गिरावट का यह एक मुख्य कारण है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
