प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से जल्द ही देशवासियों को एक और खास स्कीम मिलने वाली है। जी हां मोदी सरकार कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रही है। जिसकी यह वजह है कि सरकार डिजिटल ट्रां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से जल्द ही देशवासियों को एक और खास स्कीम मिलने वाली है। जी हां मोदी सरकार कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रही है। जिसकी यह वजह है कि सरकार डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए प्रयास कर रही है।
हाल ही में सरकार ने अपने यूपीआई ऐप को अपग्रेड किया है। वहीं दूसरी ओर अब केंद्र सरकार इससे एक कदम आगे वन नेशन वन कार्ड की व्यवस्था पर काम कर रही है। वन नेशन, वन कार्ड एक ऐसी व्यवस्था होगी, जिसके तहत लेन-देन का पूरा तरीका बदल जाएगा।
सामान्य डेबिट कार्ड की तरह ही इस्तेमाल
वन नेशन वन कार्ड स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को एक कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड को सामान्य डेबिट कार्ड की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। बता दें कि कार्ड में कई तरह के यूनीक फीचर्स होंगे, जो डिजिटल पेमेंट को आसान बनाएंगे। इतना ही नहीं खास बात यह होगी कि इसके जरिए आप ऑफलाइन भी डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।
लेन-देन से जुड़े कई काम आसानी से निपटा सकेंगे
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड एनसीएमसी कार्ड एक ऐसा कार्ड होगा, जिससे आप पैसों के लेन-देन से जुड़े कई काम आसानी से निपटा पाएंगे। इसके जरिये आप बस का किराया भरने से लेकर राशन खरीदने तक, कई काम निपटा सकते हैं।
अगले 4 महीने में आने की उम्मीद
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा हैं कि पेमेंट टेक्नोलॉजी 'मूव' नाम के कार्यक्रम के दौरान इस बात की जानकारी दी की "बैंक और टेक्नोलॉजी का सारा काम पूरा हो चुका है। संभवत अगले तीन-चार महीनों में वन नेशन वन कार्ड का अंतिम परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इसे लॉन्च किया जा सकता है।
इससे देश में सभी तरह प्रकार की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल महज एक स्मार्टकार्ड के जरिए करना संभव होगा। इस एक कार्ड की मदद से रेल, मेट्रो और बसों से देशभर में कही भी सफर किया जा सकेगा। वहीं उन्होंने कहा कि पहले इस कार्ड का इस्तेमाल सार्वजनिक परिवहन के इन साधनों में ही होगा।
बार-बार टिकट लेने के झंझट से भी छुटकारा
इस कार्ड से आप न सिर्फ देशभर में कहीं भी यात्रा कर सकेंगे। बल्कि इसका इस्तेमाल डेबिट और क्रेडिट कार्ड के तौर पर भी किया जा सकेगा। इससे आपके लिए न सिर्फ भुगतान करना आसान होगा। बल्कि देशभर में कहीं भी सफर करने के लिए आपको बार-बार टिकट लेने के झंझट से भी छुटकारा मिल सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
