यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है जिसके तहत आज पूरे देश में सार्वजनिक वाहनों और कैब और टैक्सी द्वारा बंद का समर्थन किया जा रहा है। बंद होने के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। पिछले चार दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी है।
इतना महंगा हुआ पेट्रोल
सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है। पेट्रोल के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी चेन्नई में हुई है। यहां पेट्रोल सोमवार को 25 पैसे महंगा हुआ है। तो वहीं प्रति लीटर पेट्रोल सबसे ज्यादा मुंबई में महंगा हुआ है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 88 रुपए 13 पैसे का है। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
सभी वामपंथी दल कांग्रेस का कर रहे समर्थन
आज कांग्रेस की ओर से सोमवार को बुलाए गए भारत बंद के दौरान कई विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन करेंगी। आपको बता दें कि सभी वामपंथी नेताओं ने कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंद का खुला समर्थन किया है। जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बंद से दूर रहने का निर्णय किया है।
चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम
डीजल के दामों की बात करें तो डीजल के दाम सबसे ज्यादा मुंबई और चेन्नई में बढ़े हैं। यहां सोमवार को डीजल के दामों पर 23 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.73 रुपए चुकाने होंगे। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 88.12 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 83.61 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल के लिए 83.91 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।
चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम
इसके अलावा दिल्ली में 1 लीटर डीजल के लिए जहां 72.83 रुपए चुकाने होंगे तो वहीं मुंबई में 77.32 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 75.68 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 1 लीटर डीजल खरीदने के लिए आज 76.98 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications