द‍िल्‍ली में पहली बार 80 रुपये के पार प‍हुंचा पेट्रोल

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को एक बार फिर इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है। जिससे तेल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को एक बार फिर इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है। जिससे तेल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 80.38 प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर 72.51 प्रति लीटर पहुंच गया है।

इसी बीच मुंबई में पेट्रोल की कीमत 38 पैसे बढ़कर 87.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 47 पैसे बढ़कर 76.98 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भाव

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भाव

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 80.99 रुपये जबकि डीजल 73.51 रुपये प्रति लीटर, फरीदाबाद में पेट्रोल 81.24 रुपये और डीजल 73.75 रुपये, गाजियाबाद में पेट्रोल 80.30 रुपये और डीजल 72.59 रुपये जबकि नोएडा में पेट्रोल 80.42 रुपये और डीजल 72.73 पैसे प्रति लीटर बिक रहे हैं। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत यहां देंखे

कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत

कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत

वहीं, कोलकाता की बात करें तो पेट्रोल-डीजल क्रमशः 39 पैसे और 44 पैसे बढ़कर क्रमशः 83.27 रुपये और 75.36 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहे हैं। एक अन्य महानगर चेन्‍नै में पेट्रोल-डीजल के भाव क्रमशः 83.54 रुपये और 76.64 रुपये प्रति लीटर हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के लिहाज से चेन्‍नै सबसे टॉप पर रहा है। यहां पेट्रोल 41 पैसे जबकि डीजल 47 पैसे महंगा हो गया है। अपने शहर के डीजल की कीमत यहां देंखे

 

 

दूसरे राज्‍यों की कीमत

दूसरे राज्‍यों की कीमत

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 80.31 रुपये जबकि डीजल 72.62 रुपये, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 86.57 रुपये और डीजल 78.14 रुपये, झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 79.56 रुपये और डीजल 76.56 रुपये, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 86.12 रुपये और डीजल 76.39 रुपये, राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 83.42 रुपये और डीजल 77.32 रुपये जबकि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल 77.39 रुपये जबकि डीजल 70.50 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

पेट्रोल और डीजल के दाम अभी और बढ़ेंगे

पेट्रोल और डीजल के दाम अभी और बढ़ेंगे

जानकारों का मानना है कि आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है। रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+