भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाद अब एचडीएफसी बैंक ने भी एमसीएलआर रेट में बढ़ोतरी कर दी है।इतना ही नहीं एचडीएफसी बैंक से होम व कार लोन लेना महंगा हो सकता है।
भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाद अब एचडीएफसी बैंक ने भी एमसीएलआर रेट में बढ़ोतरी कर दी है। इतना ही नहीं एचडीएफसी बैंक से होम व कार लोन लेना महंगा हो सकता है।
बता दें कि शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर रेट में 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 7 सितंबर से लागू होगी। वहीं एचडीएफसी बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 महीने के लिए एमसीएलआर रेट को बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया गया है। जबकि 3 माह के लिए इसे 8.30 फीसदी और 6 माह की खातिर यह 8.45 फीसदी कर दिया गया।
होम और कार लोन के महंगे होने की आशंका
बता दें कि साल के लिए इसे बढ़ाकर 8.60 फीसदी, 2 साल के लिए 8.75 प्रतिशत और 3 साल की अवधि की खातिर यह 8.90 फीसदी तक पहुंच गया है। बैंक होम लोन और कार लोन की दरों को अब एमसीएलआर के आधार पर तय करते हैं। ऐसे में एमसीएलआर की दरों में बढ़ोतरी से एचडीएफसी बैंक के होम और कार लोन के महंगे होने की आशंका भी बढ़ गई है।
एमसीएलआर क्या है
भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स एमसीएलआर की व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत अलग-अलग ग्राहक के लिए लोन की ब्याज दरें उसकी रिस्क प्रोफाइल के आधार पर तय की जाती हैं।
इन बैंकों ने भी कर्ज किया महंगा
इससे पहले एसबीआई, आईसीआईसीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दरों में इजाफा किया था। एसबीआई का एक साल की अवधि वाला एमसीएलआर 8.45 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 8.55 फीसदी और बैंक ऑफ बड़ौदा ने 5 फीसदी इजाफा किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications