कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले हैं जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 38160.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 11518.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 27313.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 16064.50 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16397.16 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 16817.16 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई मेटल, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कैप गुड्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प और कोल INDIA बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में सन फार्मा, यस बैंक, पावर ग्रिड कॉर्प, एसबीआई और एचसीएल टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार की बात करें तो यहां भी आज गिरावट के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 22251.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.75 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.8 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
