आपको यहां पर सोने और चांदी के सही दाम बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि आज दिल्ली में गोल्ड रेट्स क्या है, जयपुर में, पटना में और मुंबई में सोने के दाम यहां पर देख सकते हैं।
गोल्ड रेट में लगातार दो दिन से तेजी आ रही थी। शुक्रवार को सोने के रेट में गिरावट देखी गई है। पिछले 2 दिन में सोने के रेट में 310 रुपए चढ़ गया था। फिलहाल शुक्रवार को इसमें हल्की मंदी आयी है। तो वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। सिक्का ढलावों और उपभोक्ता इकाइयों की मांग घटने से चांदी का भाव 300 रुपए गिरकर 37,500 रुपए प्रति किलो ग्राम हो गया।

ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुख के चलते शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 60 रुपए गिरकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सर्राफा व्यवसायियों ने बताया कि मौजूदा भाव पर स्थानीय ज्वेलरों की कम मांग के कारण और कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोने का भाव गिरा है। ग्लोबल मार्केट में भी इसके भाव में नरमी देखी गई है। सिंगापुर में सोना भाव 0.03 प्रतिशत गिरकर 1,199.10 डॉलर प्रति औंस रहा। जबकि चांदी का भाव 0.18 प्रतिशत घटकर 14.18 डॉलर प्रति औंस हो गया।
देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications