यहां पर आपको बताएंगे कि एयरटेल पेमेंट बैंक के एटीएम से बिना कार्ड के पैसे कैसे निकाल सकते हैं।
एयरटेल पेमेंट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए खास सुविधा दी है। जिसके तहत आप एटीएम में बिना कार्ड के भी पैसे निकाल सकते हैं। यह काम इंस्टेंट मनी ट्रांसफर प्रौद्योगिकी (IMT) का उपयोग करके यह भुगतान किया जाएगा। आपको बता दें कि आईएमटी दुनिया का सबसे बड़ा कार्ड रहित नकदी एटीएम नेटवर्क है और इसका निर्माण एमपे (mPAY) पेमेंट सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
साल के अंत तक 1,00,000 लाख एटीएम पर मिलेगी सुविधा
एयरटेल ने अपने बयान में यह कहा है कि एयरटेल भुगतान बैंक खाताधारकों को वर्तमान में यह सुविधा 20,000 IMT सक्षम एटीएम पर उपलब्ध होगी। एयरटेल की मानें तो एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को इस साल के अंत तक यह सुविधा 1,00,000 लाख एटीएम पर मिलेगी।
एयरटेल पेमेंट बैंक
बता दें कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जो भारती एयरटेल की सहायक है। इसे 11 अप्रैल 2016 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग व्यवसाय के लिए लाइसेंस मिला था। एयरटेल पेमेंट बैंक के बाद कई अन्य पेमेंट बैंक ग्राहकों के लिए लाए गए।
एयरटेल का काम्बो पैक
एक नई रिर्पोट के अनुसार भारती एयरटेल अगली 2 से 3 तिमाहियों में आमदनी के लिहाज से वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को पीछे छोड़कर फिर से नंबर एक कंपनी बन सकती है। 4 सितंबर को एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया और सरल कॉम्बो रिचार्ज पैक पेश किया है। इसमें 35 रुपए, 65 रुपए और 95 रुपए की कीमत पर रिचार्ज उपलब्ध होंगे।
टेलिकॉम मार्केट में स्थान
पिछले सप्ताह वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के मर्जर के बाद कंपनी से भारती एयरटेल का टेलिकॉम मार्केट में पहला स्थान छिन गया है लेकिन सुनील मित्तल के मालिकाना हक वाली भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के 32.2 प्रतिशत के RMS के बीच केवल 0.5 प्रतिशत का अंतर है। तो वहीं जियो का RMS 22.4 प्रतिशत है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
