यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
पेट्रोल और डीजल के दाम में लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी लेकिन गुरुवार को फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को पेट्रोल डीजल की कीमतें एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।
महानगरों में पेट्रोल के दाम
राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल 79.51 रुपए पर पहुंच गया है तो वहीं मुंबई में पेट्रोल 87 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है आज मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 6.91 रुपए का मिल रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल 82 के पार बना हुआ है। आज यहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.41 रुपए देने पड़ेंगे। चेन्नई की बात करें तो यहां पर 82.62 रुपए प्रति लीटर आज आपको चुकाने होंगे। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम
डीजल के दाम
तो वहीं यदि डीजल की बात करें तो डीजल भी रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है। गुरुवार को हुई बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल 71.55 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में यह 744 रुपए, मुंबई मं 75.96 और चेन्नई में यह 75.61 रुपए प्रति लीटर का मिल रहा है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम
अगस्त से लगातार बढ़ रहे दाम
आपको बता दें कि पिछले महीने अगस्त से ही लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। ईंधन की कीमतों में लगातार जारी बढ़ोत्तरी के लिए कच्चे तेल की कीमतों में आ रही बढ़ोत्तरी और गिरता रुपया इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।
आंकड़ों के अनुसार
आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमतों में 2.17 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। डीजल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। इसकी कीमत इस दौरान 2.62 रुपए प्रति लीटर बढ़ी है। ऐसा माना जा रहा है कि जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जिस तेजी से बढ़ोत्तरी नजर आ रही है उससे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो सकता है।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications