स्टॉक मार्केट अपेडेट पढ़ें यहां पर। आज का शेयर बाजार समाचार। यहां पर शेयर मार्केट, सेंसेक्स, निफ्टी की सभी अपडेट
गुरुवार को शेयर बाजार में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स जहां 140 अंकों के पार खुला तो वहीं निफ्टी भी एक नए रिकॉर्ड स्तर 11,500 के साथ खुला है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 अंकों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 38161.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 11514.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16339.31 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 16779.88 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
जबकि निफ्टी बैंक भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 27464.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर में 0.05 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, बीएसई हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई मेटल और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो अल्ट्रा टेक सीमेंट, गेल, ल्यूपिन, टाटा मोटर्स और कोल INDIA बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में जी इंटरटेरमेंट, IDIA सेलुलर, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 22504.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.57 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
