अटल पेंशन योजना को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने का फैसला किया है, जो अगस्त में समाप्त हो रहा था। इसके अलावा दुर्घटना बीमा को दोगुना कर दिया गया है और उम्र सीमा में 5 साल का विस्तार किया गया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अटल पेंशन योजना को अनिश्चित काल तक बढ़ाने का फैसला किया है, जो अगस्त में समाप्त हो रहा था। इसके अलावा दुर्घटना बीमा को दोगुना कर दिया गया है और इसके साथ ही उम्र सीमा में 5 साल का विस्तार किया गया है। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) 2015 में सरकार द्वारा लॉन्च की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जो एक निर्धारित पेंशन 1000 रुपये से 5,000 रुपये के बीच प्रदान करती है।
प्रत्येक व्यक्ति को लक्षित करेगी सरकार
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया से कहा कि यह योजना घरों के बजाय व्यक्तियों को लक्षित करने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करेगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सरकार की इस योजना से 1 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा हुआ है।
लोगों की भागीदारी को देखकर किया गया विस्तार
अरुण जेटली ने कहा, यह योजना, जो कि चार साल पहले आयी थी, अगस्त 2018 में समाप्त हो गई थी लेकिन इस सफल योजना में बड़े पैमाने पर भागीदारी को देखते हुए कैबिनेट ने इसका अनिश्चितकाल तक विस्तार करने का फैसला किया है।
उम्र सीमा 65 वर्ष की गई
इस योजना में लोगों की भागीदारी को और प्रोत्साहित करने के लिए जेटली ने कहा कि सरकार ने योजना में भागीदारी के लिए आयु मानदंडों का विस्तार करने का फैसला किया है। इससे पहले, 18 से 60 साल की उम्र के लोग इस योजना में नामांकन करने के हकदार थे। लेकिन औसत आयु-प्रत्याशा में वृद्धि को देखते हुए, अब हमने इसे 65 साल तक कर दिया है।
दुर्घटना बीमा की सीमा
जेटली ने कहा कि 28 अगस्त के बाद खोले गए सभी खातों में 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सीमा होगी, जो पहले की 1 लाख रुपये की सीमा से दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने ने कहा कि हमने इस योजना की ओवरड्राफ्ट सुविधा 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक बढ़ा दी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
