राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुल्गेरिया में एक बड़ा बया दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि हम 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था और तीसरे सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार की ओर बढ़ रहे हैं।
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुल्गेरिया में एक बड़ा बया दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि हम 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था और तीसरे सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार की ओर बढ़ रहे हैं। बुल्गेरिया की राजधानी सोफिया में भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। हमने अपने अर्थव्यवस्था में नई जान डाली है। साथ ही भारत पूरी दुनिया में 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

राष्ट्रपति ने बुल्गेरिया में भारतीय लोगों की भी तारीफ की, उन्होंने कहा कि बुल्गेरिया में रह रहे भारतीय देशों के बीच एक जीवित ब्रिज की तरह हैं ये हमारी समान संस्कृति और विरासत हैं। रामनाथ कोविंद ने कहा कि मैं खुश हूं कि आपने अपनी परंपराओं और उत्सवों को इस देश में बचाए रखा है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक और IMF के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था 2019 में 7.8 प्रतिशत की दर से विकास करेगी। भारत 2017 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सबसे विश्वसनीस सरकारों की सूची में तीसरे स्थान पर था। हम पिछले कुछ साल में वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग में 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इसके साथ राष्ट्रपति ने कहा कि इतिहास में पहली बार जीएसटी ने भारत को एक बाजार बना दिया है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम देश में डिलीवरी सिस्टम में बड़ा बदलाव ला रहा है। मुद्रा योजना की तारीफ करते हुए कहा कि हमने इसके जरिए 12.8 करोड़ लोन दिए। ये लोन कुल 6.3 लाख करोड़ रुपए के हैं। इन लोन में 74 प्रतिशत महिलाएं हैं। तो वहीं आयुष्मान भारत योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे देश की 40 प्रतिशत जनता को हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications