कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी काफी खराब पोजिशन पर नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 38230.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी -0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 11546.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 27626.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर 1.75 फीसदी की बढ़त के साथ 15999.40 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय -0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 16644.00 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी -0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 17040.47 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई मेटल, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और विप्रो बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में वेदांता, एचयूएल, हिंडाल्को, यूपीएल और ग्रेसिम गिरावट के साथ कारोबार करती नजर आ रही हैं।
एशियाई बाजार की बात करें तो यहां पर भी मंदी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 22646.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications