यहां पर आपको पेटीएम मनी एप के बारे में बताएंगे जिसमें आप म्यूचुअल फंड खरीद और बेच सकते हैं।
Paytm Money App लॉन्च हो चुका है। इसके माध्यम से निवेशक म्यूचुअल फंड की खरीदारी कर सकेंगे। कंपनी को यह उम्मीद है कि 2023 तक म्यूचुअल फंड के निवेशक 2 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ हो जाएंगे। पेटीएम मनी के जरिए आप अपने स्मार्टफोन से म्यूचुअल फंड की खरीद और बिक्री कर सकेंगे। तो वहीं आज से निवेशक इस एप को डाउनलोड कर इसका उपयोग करना शुरु कर सकते हैं।
नहीं कोई कमीशन और फीस
आपको बता दें कि यदि आप इसमें डायरेक्ट म्यूचुअल फंड प्लान खरीदते हैं तो आपको 1 प्रतिशत ज्यादा रिटर्न मिलेगा। तो वहीं इसमें कोई कमीशन नहीं है। इसके अलावा इसमें कोई फीस भी नहीं है। पेटीएम मनी में 25 बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों के अधिकतर प्लान हैं। इन कंपनियों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ, एक्सिस म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, एसबीआई म्यूचुअल फंड, रिलायंस म्यूचुअल फंड जैसी कंपनियां शामिल हैं।
गूगल प्ले से इस तरह करें डाउनलोड
इस एप में आपको कोई दस्तावेज देने की जरुरत नहीं है। बता दें कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर या iOs स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। सर्च बार में आपको Paytm Money लिखना होगा। ये लिखते ही आपके सामने one97 communication का एप दिखेगा। यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोउ होने के बाद आप अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या फोन नंबर से इसमें अकाउंट बना सकते हैं।
बैंक खाते के जरिए कर सकते हैं खरीदारी
अकाउंट बनाने के बाद आप म्यूचुअल फंड की खरीद बिक्री कर सकेंगे। इसमें आप अपने बैंक अकाउंट के जरिए खरीद कर सकेंगे। साथ ही आपको यहां पर पोर्टफोलियो भी दिखेगा। एक बार अगर आपने इसमें ऑटो मेटेड इंवेस्टमेंट का विकल्प चुन लिया तो हर महीने अपने आप आपके बैंक अकाउंट से म्यूचुअल फंड की खरीद होती रहेगी।
हर तरह की म्यूचुअल फंड स्कीम है शामिल
आपको बता दें कि इसमें सभी तरह की म्यूचुअल फंड स्कीम शामिल हैं। पेटीएम मनी में आपको लार्ज, स्माल, मिडकैप, बैलेंस्ड, टैक्स सेविंग, डेट, लिक्विड फंड जैसे सभी तरह के विकल्प मिलेंगे। साथ ही इसमें रिटर्न कैल्कुलेटर भी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications