भारतीय जीवन बीमा निगम के निदेशक मंडल की बैठक आज होगी। बैठक की मुख्य वजह आईडीबीआई बैंक में बीमा कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ाकर 51 प्रतिशत करने पर विचार किया जाएगा।
भारतीय जीवन बीमा निगम के निदेशक मंडल की बैठक आज होगी। बैठक की मुख्य वजह आईडीबीआई बैंक में बीमा कंपनी कीहिस्सेदारी बढ़ाकर 51 प्रतिशत करने पर विचार किया जाएगा। जिससे जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी का बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश भी सुनिश्चित हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक बोर्ड की बैठक में खुली पेशकश, बोर्ड स्तर की नियुक्ति और आईडीबीआई बैंक के भविष्य की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

एलआईसी की कुल हिस्सेदारी 14.9 प्रतिशत
वहीं बोर्ड जीवन बीमा निगम को इस अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए मर्चेंट बैंकर और कानूनी सलाहकार की नियुक्ति को भी अधिकृत करेगा। हालांकि निदेशक मंडल बीमा कंपनी से बैंक की जांच पड़ताल करने के बाद विभिन्न नियामकीय मंजूरियां हासिल करने को कहेंगे। इस बीच, एलआईसी तरजीही शेयरों के जरिये आईडीबीआई में 7 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण की प्रक्रिया में है। बैंक में एलआईसी की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 14.9 प्रतिशत हो जायेंगी।
बता दें कि फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी 7.98 प्रतिशत है। एलआईसी द्वारा बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद आईडीबीआई बैंक को अपनी तात्कालिक पूंजी की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। जिससे वह दूसरी तिमाही के अंत तक नियामकीय नियमों को पूरा कर सकेगा। जबकि अगस्त में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एलआईसी के कर्ज के बोझ से दबे आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications