यहां पर आपको बताएंगे कि जियो यूजर्स कैसे केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में करोड़पति बन सकते हैं।
यदि आप रिलायंस जियो का नंबर इस्तेमाल करते हैं तो आप करोड़पति बनने का मौका हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं आने-जाने की भी जरुरत नहीं है बस घर बैठे ही सारे काम हो जाएंगे। हम ये मजाक नहीं कर रहे हैं बल्कि यह पूरी तरह से सच है। आपको बता दें के कि Sony टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति का दसवां सीजन इसी सोमवार से शुरु हो चुका है जिसमें जियो यूजर्स के लिए इनाम जीतने का अच्छा मौका है। तो आगे आपको बताएंगे कि कैसे आप KBC का हिस्सा बन कर करोड़पति बन सकते हैं।
खेलना होगा यह खेल
सबसे पहले Jio यूजर्स को इनाम जीतने के लिए जियो KBC प्ले एलॉन्ग (Jio KBC Play Along) खेलना होगा, ऐसा करने पर आप लाखों का इनाम जीत सकते हैं। केबीसी के नौंवे सीजन की तरह कार्यक्रम के दौरान आप मोबाइल पर जियो चैट एप के द्वारा सवालों के जवाब देकर इनाम जीतने के साथ ही हॉट सीट तक भी पहुंच सकते हैं और हॉटसीट पर सवालों के सही जवाब देकर आप करोड़पति भी बन सकते हैं।
कैसे खेलें Jio KBC Play Along
- इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर जियो चैट एप (Jiochat App) डाउनलोड करना होगा।
- एप के डाउनलोड होने के बाद इसमें अपना नाम, जन्मतिथि और फोटो अपलोड कर खुद को रजिस्टर करना होगा।
- ऐसा करने के बाद आप सवालों जवाब दे सकेंगे। ये सभी जवाब आपको लाइव प्रोग्राम के दौरान देने होंगे।
- जिसमें जवाबों के सही होने के आधार पर यूजर्स को अंक दिए जाएंगे। इन अंकों के आधार पर आपको हॉट सीट के लिए बुलाया जाएगा।
- जियो घर बैठे जीतो जैकपॉट में एक साथ 30 लाख यूजर्स खेल सकते हैं।
केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जून को शाम 8.30 बजे से शुरु हो चुके हैं। SMS, फोन कॉल, केबीसी मोबाइल एप, ऑनलाइन और आईवीआर के माध्यम से आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको https://kbcliv.in/online-registration/ पर जाना होगा। इस तरह रजिस्टर्ड यूजर को ई-मेल और मैसेज के माध्यम से आने वाले शो की तारीखों के बारे में सूचित किया जाएगा।
यदि जियो यूजर नहीं हैं तो क्या करें
यदि आपके पास जियो के अलावा किसी अन्य कंपनी का कनेक्शन है तो आप जियो केबीसी प्ले एलॉन्ग नहीं खेल सकते हैं। अन्य टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स मैसेज, कॉल, केबीसी मोबाइल एप, वेबसाइट या आईवीआर सिस्टम और सोनी लाइव एप के द्वारा शो के दौरान लाइव खेलकर इनाम जीत सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications