विप्रो को अमेरिकी कंपनी एलाइट साल्यूशंस LLC से 150 करोड़ डॉलर से अधिक का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जैसे ही शेयर में तेजी हुई विप्रो कंपनी का मार्केट कैप लगभग 12,000 करोड़ रुपए बढ़ गया।
आईटी सेक्टर की देश की बड़ी कंपनियों में गिनी जाने वाली कंपनी विप्रो को अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जैसे ही कॉन्ट्रैक्ट मिलने की खबर आयी वैसे ही विप्रो के शेयर में 9 प्रतिशत तक का उछाल आया। विप्रो को अमेरिकी कंपनी एलाइट साल्यूशंस LLC से 150 करोड़ डॉलर यानी 10,500 करोड़ रुपए से अधिक का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जैसे ही शेयर में तेजी हुई विप्रो कंपनी का मार्केट कैप लगभग 12,000 करोड़ रुपए बढ़ गया।

विप्रो को मिलने वाले इस कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 10 साल होगी। विप्रो में रविवार को अपने एक बयान में कहा था कि 10 साल के लिए किए गए इस सौदे के तहत एक वह अमेरिका के इलिनॉइस की एलाइट साल्यूशंस को एक व्यापक समाधान और सेवाएं देगी।
कंपनी इस डील के तहत एलाइट साल्यूशंस को हेल्थ, ह्रयूमन रिसोर्स और फाइनेंस से संबंधित सेवाएं देगी। विप्रो ने कहा है कि उसे इस डील की 10 साल में 150 से 160 करोड़ डॉलर की इनकम होगी।
कॉन्ट्रैक्ट मिलने की खबर से विप्रो के शेयर मे तेजी देखने को मिली। बीएसई पर विप्रो का शेयर 8.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 328 रुपए के भाव पर पहुंच गया, जो 7 महीने का हाई है। तो वहीं कारोबार के दौरान 314.40 रुपए का निचला स्तर रहा।
शेयर में तेजी और मार्केट कैप में वृद्धि से मात्र कुछ ही मिनटों के कारोबार में विप्रो के निवेशकों को करीब 12 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ। आपको बता दें कि शुक्रवार को विप्रो का शेयर 301.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। इस भाव पर कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 1,36,510.60 करोड़ रुपए था। आपको बता दें कि इससे पहले विप्रो की प्रतिद्वंदी आईटी कंपनी TCS को भी कुल 355 अरब रुपए के तीन बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुए थे।
जुलाई में विप्रो ने कहा था कि एलाइट साल्यूशंस का इंडिया ऑपरेशन वह लगभग 8 अरब रुपए में खरीद लेगा। इस डील का सितंबर के तिमाही में पूरा होने की संभावना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
